https://hindi.sputniknews.in/20260703/frivriii-2022-se-yuukren-ke-hmlon-men-riuus-ke-lgbhg-8500-naagriikon-kii-maut-riuusii-videsh-mntraaly-11499294.html
फ़रवरी 2022 से यूक्रेन के हमलों में रूस के लगभग 8500 नागरिकों की मौत: रूसी विदेश मंत्रालय
फ़रवरी 2022 से यूक्रेन के हमलों में रूस के लगभग 8500 नागरिकों की मौत: रूसी विदेश मंत्रालय
Sputnik भारत
रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने बताया कि फ़रवरी 2022 से यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमलों में रूस के लगभग 8 500 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 22 500 लोग घायल हुए हैं।
2026-07-03T16:04+0530
2026-07-03T16:04+0530
2026-07-03T16:04+0530
यूक्रेन संकट
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन
रूस
रूसी विदेश मंत्रालय
मौत
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/08/09/7988917_0:118:1255:823_1920x0_80_0_0_29008c5dacfd567ab872e78f3836b81f.jpg
मिरोशनिक ने ब्रीफिंग में कहा, "फ़रवरी 2022 से 30 जून 2026 तक पीड़ित लोगों की कुल संख्या 30,913 तक पहुंच गई है, जिनमें से 8434 लोगों की मौत हुई है।"उन्होंने आगे बताया कि फ़रवरी 2022 से यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने रूस के नागरिक ठिकानों पर 4,62,000 से अधिक गोले दागे हैं।रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने शुक्रवार को ब्रीफिंग में कहा, "फ़रवरी 2022 से जून 2026 तक यूक्रेनी पक्ष ने रूस के नागरिक ठिकानों पर 4,62,000 से अधिक विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद दागे हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के ड्रोन, तोप के गोले, मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट सिस्टम के हमले तथा बारूदी सुरंगें शामिल हैं।"बता दें कि 22 मई को यूक्रेनी सेना ने लुगांस्क स्टेट पेडागोजिकल यूनिवर्सिटी के स्टारोबेल्स्क प्रोफेशनल कॉलेज की शैक्षणिक इमारत और छात्रावास पर हमला किया था। इस हमले में 21 मौतें हुईं और 40 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुष्टि की कि यूक्रेन ने जानबूझकर स्टारोबेल्स्क में कॉलेज के छात्रावास को निशाना बनाया था।
https://hindi.sputniknews.in/20260629/naagriik-thikaanon-auri-aam-logon-pri-yuukrenii-hmle-bdhe-adhikaariii-11441337.html
यूक्रेन
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/08/09/7988917_0:0:1255:941_1920x0_80_0_0_d1ea2da294f6f4a917b9b3690d47c625.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , रूस , रूसी विदेश मंत्रालय , मौत
यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , रूस , रूसी विदेश मंत्रालय , मौत
फ़रवरी 2022 से यूक्रेन के हमलों में रूस के लगभग 8500 नागरिकों की मौत: रूसी विदेश मंत्रालय
रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने बताया कि फ़रवरी 2022 से यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमलों में रूस के लगभग 8500 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 22,500 लोग घायल हुए हैं।
मिरोशनिक ने ब्रीफिंग में कहा, "फ़रवरी 2022 से 30 जून 2026 तक पीड़ित लोगों की कुल संख्या 30,913 तक पहुंच गई है, जिनमें से 8434 लोगों की मौत हुई है।"
उन्होंने कहा, "फ़रवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी लड़ाकों की कार्रवाई में कम से कम 1336 नाबालिग बच्चे प्रभावित हुए हैं, जिनमें कम से कम 264 बच्चों की मौत हुई है। 2014 से अब तक प्रभावित नाबालिगों की संख्या 2218 तक पहुंच गई है। इनमें 1845 बच्चे घायल हुए हैं और 373 बच्चों की मौत हुई है। यह सिलसिला अब भी जारी है।"
उन्होंने आगे बताया कि फ़रवरी 2022 से यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने रूस के नागरिक ठिकानों पर 4,62,000 से अधिक गोले दागे हैं।
रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने शुक्रवार को ब्रीफिंग में कहा, "फ़रवरी 2022 से जून 2026 तक यूक्रेनी पक्ष ने रूस के नागरिक ठिकानों पर 4,62,000 से अधिक विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद दागे हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के
ड्रोन, तोप के गोले, मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट सिस्टम के हमले तथा बारूदी सुरंगें शामिल हैं।"
बता दें कि 22 मई को यूक्रेनी सेना ने लुगांस्क स्टेट पेडागोजिकल यूनिवर्सिटी के स्टारोबेल्स्क प्रोफेशनल कॉलेज की
शैक्षणिक इमारत और छात्रावास पर हमला किया था। इस हमले में 21 मौतें हुईं और 40 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुष्टि की कि यूक्रेन ने जानबूझकर स्टारोबेल्स्क में कॉलेज के छात्रावास को निशाना बनाया था।