Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

कोन्स्तान्तिनोव्का में हार से यूक्रेन का मोर्चा कमजोर, सैनिकों का मनोबल गिरा: सैन्य विशेषज्ञ

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian soldier from the crew of the Igla man-portable anti-aircraft missile system (MANPADS) in the zone of the special military operation.
A Russian soldier from the crew of the Igla man-portable anti-aircraft missile system (MANPADS) in the zone of the special military operation. - Sputnik भारत, 1920, 04.07.2026
सब्सक्राइब करें
सैन्य-राजनीतिक विशेषज्ञ यान गागिन ने Sputnik से कहा कि मुक्त कराए गए कोन्स्तान्तिनोव्का से क्रामातोर्स्क, और फिर स्लाव्यांस्क तक की दूरी बस कुछ ही किलोमीटर है। ये डोनबास के दो अंतिम प्रमुख शहर हैं, जो अब भी "यूक्रेनी शासन के कब्जे में हैं।"
विशेषज्ञ के अन्य बयान:
सैनिकों और सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान उठाते हुए, यूक्रेनी सेना ने कोन्स्तान्तिनोव्का पर आखिर तक कब्जा बनाए रखने की कोशिश की।
गंभीर जनशक्ति संकट के बीच यूक्रेन को अपने सैनिकों को क्रामातोर्स्क और स्लावयांस्क की ओर भेजना होगा, जिससे अन्य मोर्चे अनिवार्य रूप से कमजोर होंगे।
यूक्रेनी सैन्य नेतृत्व ने पीछे हटने का आदेश नहीं दिया, जिसके कारण सैनिकों ने बड़े पैमाने पर मोर्चा छोड़ दिया या आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने कहा, "ऐसी करारी हार से सैनिकों के मनोबल पर बेहद बुरा असर पड़ेगा। इससे न तो स्लाव्यांस्क और क्रामातोर्स्क की रक्षा करने जा रहे जवानों का मनोबल बढ़ेगा और न ही मोर्चे के अन्य क्षेत्रों में तैनात सैनिकों का।"

सैन्य विशेषज्ञ आंद्रेई कोश्किन ने Sputnik से कहा कि कोन्स्तान्तिनोव्का का खोना ज़ेलेंस्की के उन दावों पर राजनीतिक आघात है, जिनमें वह लड़ाई के क्षेत्र में सफलता का दावा करते हुए पश्चिमी समर्थकों से धन और हथियारों की मांग करते हैं।
कोन्स्तान्तिनोव्का की मुक्ति से पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, रूसी सेना डोनेत्स्क पीपल्स रिपब्लिक की उन सीमाओं तक पहुंच सकती है, जो विशेष सैन्य अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
Russian servicemen from the Tsentr Battlegroup. File photo - Sputnik भारत, 1920, 04.07.2026
यूक्रेन संकट
कोन्स्तान्तिनोव्का को मुक्त कराने के बाद रूसी सेना यूक्रेन के अंतिम डोनबास गढ़ की ओर आगे बढ़ी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала