विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

वेनेज़ुएला भूकंप: राहत अभियान में मदद के बाद स्वदेश लौटा भारतीय दल

© AP Photo / Javier CamposRescue workers search through the rubble after an earthquake in Caracas, Venezuela, Wednesday, June 24, 2026. (AP Photo/Javier Campos)
Rescue workers search through the rubble after an earthquake in Caracas, Venezuela, Wednesday, June 24, 2026. (AP Photo/Javier Campos) - Sputnik भारत, 1920, 10.07.2026
सब्सक्राइब करें
वेनेज़ुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा चलाया गया राहत अभियान "ऑपरेशन अमिस्ताद" सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, राहत कार्यों में मदद देने के बाद भारतीय दल शुक्रवार को नई दिल्ली वापस लौट आया है।

बयान में कहा गया, "वेनेज़ुएला के बोलीवेरियन गणराज्य की कार्यवाहक राष्ट्रपति, डेल्सी एलोइना रोड्रिग्स गोमेज़ ने भारत द्वारा समय पर दी गई मदद, समर्थन और एकजुटता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।"

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में याद दिलाई कि 26 जून को, भारतीय वायु सेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर III विमानों ने भारतीय सेना की 60 पैरा फील्ड अस्पताल इकाई से 41 सदस्यों की एक टुकड़ी को वेनेजुएला पहुंचाया, इस टुकड़ी में सर्जन, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन, डेंटल और अन्य चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और सहायक कर्मचारी शामिल थे।
मंत्रालय के बयान में कहा गया कि ऑपरेशन अमिस्ताद को वेनेज़ुएला के बोलिवेरियन रिपब्लिक की सरकार के साथ मिलकर चलाया गया, जिसकी मदद से भारतीय सेना फील्ड हॉस्पिटल को तेज़ी से तैनात किया जा सका और वह अच्छे से काम कर सका।

बयान के मुताबिक, "अपनी तैनाती के दौरान, फील्ड हॉस्पिटल ने भूकंप से प्रभावित सैकड़ों लोगों को जरूरी उपचार और मदद दी, जिसमें 20 से ज़्यादा बड़ी सर्जरी सहित 8000 से ज्यादा चिकित्सा प्रक्रिया और प्रयोगशाला जांच की गईं।"

Вид с воздуха на разрушения и поврежденные здания после землетрясения в Венесуэле - Sputnik भारत, 1920, 10.07.2026
विश्व
वेनेज़ुएला में भूकंप ने 3,889 लोगों की जान ली: संसद अध्यक्ष
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала