https://hindi.sputniknews.in/20260711/riuus-ne-veneuelaa-men-bhuuknp-ke-baad-beghri-hue-logon-ko-maanviiy-shaaytaa-prdaan-kii--11611224.html
रूस ने वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद बेघर हुए लोगों को मानवीय सहायता प्रदान की
रूस ने वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद बेघर हुए लोगों को मानवीय सहायता प्रदान की
Sputnik भारत
वेनेजुएला में रूस के दूतावास ने बताया कि रूस के राजदूत सर्गे मेलिक-बागदासारोव ने कराकास में भूकंप प्रभावित लोगों के अस्थायी राहत शिविर का दौरा किया, जहां रूसी पक्ष ने बेघर हुए परिवारों को मानवीय सहायता प्रदान की।
2026-07-11T16:04+0530
2026-07-11T16:04+0530
2026-07-11T16:04+0530
विश्व
भूकंप
वेनेजुएला
रूस
लैटिन अमेरिका
मानवीय सहायता
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/1a/11403801_0:161:3071:1888_1920x0_80_0_0_bbd0e4fdeb04cea3b44606399585cc74.jpg
इस दौरे पर मेलिक-बागदासारोव ने कराकास की मेयर कारमेन मेलेंदेस से मुलाकात की। उन्होंने वेनेज़ुएला की जनता के प्रति एकजुटता व्यक्त की और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के लिए समर्थन का संदेश दिया।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 24 जून को वेनेज़ुएला में आए दोहरे भूकंप में 4,118 लोगों की मौत हुई, 16,700 से अधिक लोग घायल हुए, जबकि लगभग 18,000 लोग बेघर हुए हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260710/veneuelaa-bhuuknp-riaaht-abhiyaan-men-mdd-ke-baad-svdesh-lautaa-bhaaritiiy-dl-11603385.html
वेनेजुएला
रूस
लैटिन अमेरिका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/06/1a/11403801_170:0:2899:2047_1920x0_80_0_0_33c4a6545f1ab20a0796c29751a54194.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
भूकंप, वेनेजुएला, रूस , लैटिन अमेरिका, मानवीय सहायता
भूकंप, वेनेजुएला, रूस , लैटिन अमेरिका, मानवीय सहायता
रूस ने वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद बेघर हुए लोगों को मानवीय सहायता प्रदान की
वेनेज़ुएला में रूसी दूतावास ने बताया कि रूस के राजदूत सर्गे मेलिक-बागदासारोव ने कराकास में भूकंप प्रभावित लोगों के अस्थायी राहत शिविर का दौरा किया, जहां रूसी पक्ष ने बेघर हुए परिवारों को मानवीय सहायता प्रदान की।
दूतावास ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी बयान में कहा, "राहत शिविर में अस्थायी रूप से रह रहे परिवारों के समर्थन में, वेनेज़ुएला में काम कर रही एक रूसी कंपनी द्वारा प्रदान की गई मानवीय सहायता का हिस्सा प्रभावित लोगों की प्राथमिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वितरित किया गया।"
इस दौरे पर मेलिक-बागदासारोव ने कराकास की मेयर कारमेन मेलेंदेस से मुलाकात की। उन्होंने वेनेज़ुएला की जनता के प्रति एकजुटता व्यक्त की और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के लिए समर्थन का संदेश दिया।
दूतावास ने रूसी राजदूत के हवाले से कहा, "वेनेज़ुएला के लिए इन कठिन दिनों में रूस पूरे दिल से मित्र देश की जनता के दुख में सहभागी है। हम प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वेनेज़ुएला के बोलिवेरियन गणराज्य की सरकार और कराकास नगर प्रशासन द्वारा किए जा रहे त्वरित एवं समन्वित प्रयासों की सराहना करते हैं।"
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 24 जून को वेनेज़ुएला में आए दोहरे भूकंप में
4,118 लोगों की मौत हुई, 16,700 से अधिक लोग घायल हुए, जबकि लगभग 18,000 लोग बेघर हुए हैं।