विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिका की ईरान पर लगातार तीसरी रात पर बमबारी, ईरान ने भी दिया करारा जवाब

© AP Photo / Alireza Sot AkbarIn this photo provided by the Iranian Students News Agency (ISNA), a surface-to-surface missile is launched during the Iranian Revolutionary Guards maneuver in an undisclosed location in Iran, Tuesday, July 3, 2012c
In this photo provided by the Iranian Students News Agency (ISNA), a surface-to-surface missile is launched during the Iranian Revolutionary Guards maneuver in an undisclosed location in Iran, Tuesday, July 3, 2012c  - Sputnik भारत, 1920, 14.07.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वाशिंगटन और तेहरान के बीच MoU समाप्त करने की घोषणा के बाद दोनों पक्षों के बीच लगातार हमलों का दौर जारी है।
अमेरिकी सेना ने लगातार तीसरी रात ईरान में कई जगहों पर हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने भी जॉर्डन, बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

अमेरिकी हमलों के बारे में जानकारी देते हुए US सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि 13 जुलाई को ईरान के खिलाफ एक और हमला पूरा करते हुए ईरान में बुशहर, चाह बहार, जस्क, कोनारक, अबू मूसा और बंदर अब्बास में कई जगहों को निशाना बनाया।

वहीं, इन हमलों के जवाब में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में कई लक्ष्यों को तबाह कर दिया।

ईरानी सैन्य बलों ने जॉर्डन में प्रिंस हसन एयर बेस पर मिसाइल डिपो औरईंधनटैंकों को निशाना बनाया। वहीं, बहरीन में मुख्य हेलीकॉप्टर रखरखाव एवं मरम्मत केंद्र, P-8 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर विमान का हैंगर औरशेख ईसा एयर बेस पर अमेरिकी सेना का ड्रोन नियंत्रण केंद्र भीतबाह कर दिया गया।

ईरानी हमलों में कुवैत के अली अल सलेम एयर बेस पर ईंधन टैंक समेत पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह तबाह हो गई। इसके साथ ही, अहमद अल-जबर एयर बेस पर स्थित एक रणनीतिक FPS रडार प्रणाली भी नष्ट हो गई।
हमलों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन खाड़ी में ईरानी जहाजों की नाकाबंदी फिर से शुरू करने के साथ यह भी सुनिश्चित करेगा कि यह रणनीतिक जलमार्ग खुला रहे। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके लिए भुगतान करना होगा।
India's Prime Minister Narendra Modi speaks as President Donald Trump listens during a news conference in the East Room of the White House, Thursday, Feb. 13, 2025, in Washington. (AP Photo/Ben Curtis) - Sputnik भारत, 1920, 13.07.2026
राजनीति
भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता रोके जाने की रिपोर्ट को किया खारिज
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала