यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन में 'इच्छुक देशों के गठबंधन' के सैनिक वैध सैन्य लक्ष्य बन जाएंगे: रूसी विदेश मंत्रालय

© Sputnik / Russian Foreign Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंIn this handout photo released by the Russian Foreign Ministry, Russian Foreign Ministry’s spokeswoman Maria Zakharova attends her weekly briefing in Moscow, Russia
In this handout photo released by the Russian Foreign Ministry, Russian Foreign Ministry’s spokeswoman Maria Zakharova attends her weekly briefing in Moscow, Russia - Sputnik भारत, 1920, 15.07.2026
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन में "इच्छुक देशों के गठबंधन" की सेनाओं की तैनाती मंज़ूर नहीं है; रूस उन्हें वैध सैन्य लक्ष्य मानेगा, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा।
ज़खारोवा ने याद दिलाई कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने "इच्छुक देशों के गठबंधन" के एक शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था कि "अग्रिम मोर्चे से दूर सेना तैनात करने की योजनाएँ तैयार हैं और निकट महीनों में वे यूक्रेन की सीमा से लगे यूरोपीय देशों में अभ्यास करेंगे।"

"इस संदर्भ में, हम फिर से कहना चाहेंगे कि यूक्रेन में तथाकथित 'इच्छुक देशों के गठबंधन' की किसी भी सैन्य टुकड़ी की तैनाती हमारे देश के लिए स्वीकार्य नहीं है। मैं दोहराती हूँ, यह असल में विदेशी दखल होगा और रूस की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ाएगा। हम ऐसी इकाइयों को वैध सैन्य लक्ष्य मानेंगे," ज़खारोवा ने ज़ोर देकर कहा।

German Chancellor Friedrich Merz, left, and Ukraine's Volodymyr Zelenskyy attend the Coalition of the Willing summit on security guarantees for Ukraine, at the Hotel des Invalides in Paris, Monday, July 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 14.07.2026
यूक्रेन संकट
रूस को बाहर रखकर यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी तय करना असंभव: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала