यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस के बेलगोरोद शहर में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, यूक्रेनी एजेंट गिरफ्तार: FSB

© PhotoFSB
FSB - Sputnik भारत, 1920, 28.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने बताया कि उसने रूस के बेलगोरोद शहर में आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। FSB के मुताबिक, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) का एजेंट कीव में प्रशिक्षण प्राप्त कर खार्कोव क्षेत्र में रूसी प्रशासन के एक अधिकारी की कार को विस्फोट से उड़ाने की योजना बना रहा था।

FSB ने कहा, "रूसी संघीय सुरक्षा सेवा ने बेलगोरोद में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। यह हमला यूक्रेनी खुफिया एजेंसी की तरफ से खार्कोव क्षेत्र के सैन्य-नागरिक प्रशासन के एक अधिकारी को निशाना बनाकर किया जाना था।"

जारी बयान के अनुसार, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने साल 1963 में जन्मे इसी क्षेत्र के एक निवासी को अपने साथ मिलाया था, जिसने कीव में विशेष ट्रेनिंग ली थी। इस दौरान उसे सीक्रेट ठिकानों (डेड ड्रॉप्स) पर सामान छिपाने, निगरानी रखने, सुरक्षित संचार साधनों का उपयोग करने और विस्फोटक उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया था।
FSB ने कहा, "बेलगोरोद क्षेत्र पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने यूक्रेनी संचालकों के निर्देश पर खार्कोव क्षेत्र के सैन्य-नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी शुरू कर दी। वह प्राप्त जानकारी SBU अधिकारियों को टेलीग्राम मैसेंजर के माध्यम से भेजता था।"
FSB के मुताबिक, आरोपी को "खार्कोव क्षेत्र के सैन्य-नागरिक प्रशासन के एक अधिकारी की कार में विस्फोट करने का निर्देश दिया गया था।"

FSB ने बयान में कहा, "दिए गए निर्देशों के आधार पर संदिग्ध ने एक गुप्त ठिकाने से दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए और उन्हें अपने घर के स्टोर रूम में लाकर छिपा दिया। इसके बाद FSB ने छापेमारी की कार्रवाई के दौरान उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।"

 Russia's FSB special forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 27.07.2026
रूस की खबरें
रूस के खाबरोव्स्क शहर का निवासी न्यूज़ीलैंड के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार: FSB
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала