व्यापार और अर्थव्यवस्था

भारत और मालदीव के बीच फवारा-UPI के ज़रिए वास्तविक समय में डिजिटल धन प्रेषण शुरू

© AP PhotoIndian Prime Minister Narendra Modi, right, walks with Maldives President Mohamed Muizzu before their delegation level meeting in New Delhi, India, Monday, Oct. 7, 2024.
Indian Prime Minister Narendra Modi, right, walks with Maldives President Mohamed Muizzu before their delegation level meeting in New Delhi, India, Monday, Oct. 7, 2024. - Sputnik भारत, 1920, 31.07.2026
सब्सक्राइब करें
मालदीव की तत्काल भुगतान प्रणाली 'फवारा' को भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) के साथ एकीकरण के बाद, दोनों देशों के बीच 'फवारा-यूपीआई' सीमा पार भुगतान कॉरिडोर शुरू हो गया है। यह जानकारी भारतीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में दी है।
भारतीय वित्त मंत्रालय के अनुसार, मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (MMA) ने 30 जुलाई 2026 को एकीकरण के सफल संचालन की घोषणा की। यह मालदीव और भारत के बीच सीमा पार डिजिटल वित्तीय संपर्क और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
मंत्रालय ने जारी बयान में रेखांकित किया कि "इस नई डिजिटल सेवा के अंतर्गत, मालदीव में रहने वाले व्यक्ति फवारा का उपयोग करके भारत में लाभार्थियों को वास्तविक समय में धनराशि भेज सकते हैं। लेन-देन मालदीवियन रुफिया (MVR) में शुरू होता है और यूपीआई नेटवर्क के माध्यम से सीधे भारतीय रुपये (INR) में प्राप्तकर्ताओं के खाते में जमा हो जाता है।"
जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि "सहयोग के बाद के चरणों में क्यूआर-आधारित व्यापारी भुगतान और अन्य नवीन डिजिटल भुगतान सेवाओं सहित अतिरिक्त सीमा-पार भुगतान उपयोग के मामले प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे मालदीव और भारत के बीच आर्थिक और वित्तीय संबंध और मजबूत होंगे।"
बता दें कि मालदीव के अलावा, यूपीआई सेवाएं कंबोडिया, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर और श्रीलंका सहित नौ अन्य देशों में भी स्वीकार किए जाते हैं, जिससे विदेश यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को निर्बाध भुगतान करने में सक्षम बनाते हैं।
Unified Payments Interface (UPI) - Sputnik भारत, 1920, 20.06.2024
व्यापार और अर्थव्यवस्था
भारत और कंबोडिया ने निवेश संधि एवं UPI आधारित डिजिटल भुगतान सहयोग पर चर्चा की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала