https://hindi.sputniknews.in/20260802/yuukren-ke-praaimriii-skuulon-men-bchchon-ko-sikhaaii-jaa-rihii-riuus-se-nfrit-yuukren-ke-puuriv-piiem-11845831.html
यूक्रेन के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को सिखाई जा रही रूस से नफरत: यूक्रेन के पूर्व पीएम
यूक्रेन के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को सिखाई जा रही रूस से नफरत: यूक्रेन के पूर्व पीएम
Sputnik भारत
यूक्रेन के पूर्व प्रधानमंत्री निकोलाई अजारोव ने Sputnik से कहा कि देश में रूस विरोधी नीतियों के कारण बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों से ही रूसियों के प्रति लंबे... 02.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-02T19:27+0530
2026-08-02T19:27+0530
2026-08-02T19:27+0530
यूक्रेन संकट
रूस
यूक्रेन
अपराध
विशेष सैन्य अभियान
रूसी भाषा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/02/11846099_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_257cb36dae609629bca4376380fae391.jpg
उन्होंने कहा कि आज यूक्रेन में रूस का अपमान, सोवियत अतीत का अनादर और रूसी भाषा पर प्रतिबंध को सामान्य माना जाता है।राष्ट्रवाद के विषय पर अजारोव ने कहा कि इस मामले में यूक्रेन ने उन बाल्टिक देशों को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है, जहां रूसी भाषा बोलने वालों के प्रति हमेशा से स्पष्ट नफरत देखी गई है।2014 के तख्तापलट के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने न केवल सोवियत इतिहास, बल्कि रूस से जुड़ी हर चीज़ के खिलाफ, जिसमें रूसी भाषा भी शामिल है, संघर्ष शुरू कर दिया। 2019 में वेरखोवना रादा (यूक्रेन की संसद) ने "राज्य भाषा के रूप में यूक्रेनी भाषा के संचालन को सुनिश्चित करने" संबंधी कानून पारित किया। इसके तहत नागरिकों के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों में यूक्रेनी भाषा का उपयोग अनिवार्य किया गया।दिसंबर 2023 में वेरखोवना रादा ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों से संबंधित विधेयक पारित किया। इसके तहत रूसी भाषा के उपयोग पर प्रतिबंधों को और कड़ा किया गया, जबकि अन्य राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों की भाषाओं के लिए भारी रियायतें प्रदान की गईं।इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा था कि यूक्रेनी अधिकारी कई वर्षों से आक्रामक "गैर-रूसीकरण" और वहां के लोगों पर जबरन यूक्रेनी संस्कृति थोपने की नीति अपना रहे हैं। वहीं, दिसंबर 2025 में SOCIS सामाजिक और विपणन अनुसंधान केंद्र द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, यूक्रेन के करीब आधे लोग अपने घरों में किसी न किसी स्तर पर रूसी भाषा में ही बात करते हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260528/10999264.html
रूस
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/02/11846099_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_0160ec36617b26f96d04a4a67e9ab05c.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूक्रेन , अपराध, विशेष सैन्य अभियान, रूसी भाषा
रूस , यूक्रेन , अपराध, विशेष सैन्य अभियान, रूसी भाषा
यूक्रेन के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को सिखाई जा रही रूस से नफरत: यूक्रेन के पूर्व पीएम
यूक्रेन के पूर्व प्रधानमंत्री निकोलाई अजारोव ने Sputnik से कहा कि देश में रूस विरोधी नीतियों के कारण बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों से ही रूसियों के प्रति लंबे समय से चली आ रही नफरत सिखाई जाती है।
उन्होंने कहा कि आज यूक्रेन में रूस का अपमान, सोवियत अतीत का अनादर और रूसी भाषा पर प्रतिबंध को सामान्य माना जाता है।
अजारोव ने कहा कि "यूक्रेन में 7 साल की उम्र या प्राथमिक विद्यालयों से ही बच्चों को बताया जाता है कि रूसी 'मोस्काली' (रूसी लोगों के लिए इस्तेमाल होने वाला एक अपमानजनक और नस्लीय शब्द) हैं और उन्हें मार देना चाहिए।" उन्होंने रेखांकित किया कि यूक्रेनी सरकार इस तरह के विचारों का समर्थन करती है।
राष्ट्रवाद के विषय पर अजारोव ने कहा कि इस मामले में यूक्रेन ने उन बाल्टिक देशों को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है, जहां रूसी भाषा बोलने वालों के प्रति हमेशा से स्पष्ट नफरत देखी गई है।
2014 के तख्तापलट के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने न केवल सोवियत इतिहास, बल्कि रूस से जुड़ी हर चीज़ के खिलाफ, जिसमें रूसी भाषा भी शामिल है, संघर्ष शुरू कर दिया। 2019 में वेरखोवना रादा (यूक्रेन की संसद) ने "राज्य भाषा के रूप में यूक्रेनी भाषा के संचालन को सुनिश्चित करने" संबंधी कानून पारित किया। इसके तहत नागरिकों के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों में यूक्रेनी भाषा का उपयोग अनिवार्य किया गया।
दिसंबर 2023 में वेरखोवना रादा ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों से संबंधित विधेयक पारित किया। इसके तहत
रूसी भाषा के उपयोग पर प्रतिबंधों को और कड़ा किया गया, जबकि अन्य राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों की भाषाओं के लिए भारी रियायतें प्रदान की गईं।
इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा था कि यूक्रेनी अधिकारी कई वर्षों से आक्रामक "गैर-रूसीकरण" और वहां के लोगों पर जबरन यूक्रेनी संस्कृति थोपने की नीति अपना रहे हैं। वहीं, दिसंबर 2025 में SOCIS सामाजिक और विपणन अनुसंधान केंद्र द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, यूक्रेन के करीब आधे लोग अपने घरों में किसी न किसी स्तर पर रूसी भाषा में ही बात करते हैं।