- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

FSB ने रूसी शहर प्यतिगोर्स्क में सरकारी दफ़्तर की इमारत को उड़ाने की साजिश को किया नाकाम

© Sputnik / Dmitry Makeev Russia's FSB special forces. File photo
 Russia's FSB special forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 03.08.2026
सब्सक्राइब करें
विदेश में बैठे अपने आकाओं के कहने पर प्यतिगोर्स्क में सरकारी वकील के दफ़्तर की इमारत को उड़ाने और फिर सीरिया में चरमपंथियों के गुट में शामिल होने की योजना बनाने वाले एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया है, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के जन सम्पर्क केंद्र ने पत्रकारों को बताया।

"मध्य एशियाई देश के 2001 में जन्मे एक नागरिक द्वारा रची गई आतंकवादी साज़िश, और रूस में प्रतिबंधित अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन (ITO) के समर्थक की योजना को स्तावरोपोल क्राय में नाकाम कर दिया गया," जारी बयान में कहा गया।

सीरिया में मौजूद ITO के एक सदस्य के आदेश और तालमेल से आतंकवादी ने प्यतिगोर्स्क में सरकारी वकील के दफ़्तर के पास रिमोट से धमाका करने की योजना बनाई थी, FSB ने कहा।

"इन हमलों के लिए उसने क्षेत्र की रेकी की और विस्फोटक उपकरण बनाने के लिए ज़रूरी सामान जुटाए। हमला करने के बाद, उसने सीरिया जाने और ITO में शामिल होने की योजना बनाई थी," FSB ने बताया।

FSB के अनुसार, आतंकवादी के समर्थक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और तलाशी के दौरान उसके पास से इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाने के लिए ज़रूरी उपकरण, केमिकल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
FSB - Sputnik भारत, 1920, 28.07.2026
यूक्रेन संकट
रूस के बेलगोरोद शहर में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, यूक्रेनी एजेंट गिरफ्तार: FSB
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала