रूसी गेलेंदज़िक शहर में यूक्रेनी ड्रोन हमले में 6 लोगों की मौत, 40 घायल
17:33 03.08.2026 (अपडेटेड: 19:15 03.08.2026)

© Sputnik / Natalia Seliverstova
सब्सक्राइब करें
क्रास्नोदार क्षेत्र के गवर्नर वेन्यामिन कोंद्रातयेव ने सोमवार को सूचना जारी कर बताया कि रूस के गेलेंदज़िक में यूक्रेनी ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।
कोंद्रातयेव ने कहा, "दुर्भाग्य से, आर्किपो-ओसिपोवका गांव में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस बहुत मुश्किल समय में, मैं परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
गेलेंदज़िक में ड्रोन हमले में घायल हुए सत्रह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। और हमले में घायलों की कुल संख्या अब 40 हो गई है।
इससे पहले जून में, एक यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के ब्रयांस्क क्षेत्र में बेलारूसी बच्चों की फुटबॉल टीम को ले जा रही बस पर हमला किया था, जिसमें टीम के साथ जा रही एक महिला की मौत हो गई थी और छह बच्चों सहित आठ लोग घायल हुए थे।
लुगांस्क पीपल्स रिपब्लिक के स्टारोबेल्स्क में मई के महीने में एक छात्रावास पर ड्रोन हमला हुआ जिसमें लगभग 21 लोग मारे गए और 40 से ज़्यादा घायल हो गए, इसके अलावा एक मिसाइल द्वारा शहर के एक रिहायशी इलाके को भी निशाना बनाया गया था।