यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

एनरगोदर में स्थिति अब भी अत्यंत तनावपूर्ण, यूक्रेनी हमले रोज़ाना जारी: रोसाटॉम प्रमुख

© Sputnik / Konstantin Mihalchevskiy / मीडियाबैंक पर जाएंAn armored vehicle leaves the territory of the Zaporozhye Nuclear Power Plant (ZNPP), accompanying the motorcade with IAEA Director General Raphael Grossi
An armored vehicle leaves the territory of the Zaporozhye Nuclear Power Plant (ZNPP), accompanying the motorcade with IAEA Director General Raphael Grossi - Sputnik भारत, 1920, 02.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलेक्सी लिखाचेव ने रविवार को कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बल एनरगोदर और ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्र पर रोज़ाना हमले कर रहे हैं।

लिखाचेव ने पत्रकारों से कहा, "पिछले एक हफ़्ते में ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र और एनरगोदर के आसपास की स्थिति में कोई राहत नहीं आई है। शहर और संयंत्र के आसपास के क्षेत्र पर रोज़ाना गोलाबारी जारी है।"

लिखाचेव ने बताया कि बीती रात यूक्रेन के एक सैन्य ड्रोन ने ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सभी बिजली इकाइयों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को निशाना बनाया।
उन्होंने कहा, "पिछली रात एक सैन्य ड्रोन ने उस कॉरिडोर पर हमला किया, जो संयंत्र की सभी 6 बिजली इकाइयों का संपर्क मार्ग है। इसका उपयोग कर्मचारियों के आवागमन के लिए किया जाता था।"
लिखाचेव ने बताया कि ड्रोन संयंत्र की तीसरी बिजली इकाई के रिएक्टर हॉल से कुछ मीटर की दूरी पर गिरा, लेकिन सौभाग्य से कोई विस्फोट नहीं हुआ।
मार्च से ज़पोरोज़्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर यूक्रेनी सैनिक लगातार ड्रोन और तोपखाने से हमले कर रहे हैं। रूस ने इन हमलों की बार-बार निंदा करते हुए इसे "परमाणु आतंकवाद" करार दिया है।
Zaporozhye nuclear power plant - Sputnik भारत, 1920, 15.07.2026
यूक्रेन संकट
ज़ापोरोज़्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र के मुख्य इंजीनियर की यूक्रेनी ड्रोन हमले में मौत: रोसाटॉम प्रमुख
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала