- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस का नया 'नाबाट v3' ड्रोन डिटेक्टर 2 किमी दूर तक के लक्ष्यों का पता लगाने में सक्षम: डेवलपर

© Sputnik / Mikhail Fomichev / मीडियाबैंक पर जाएंThe command post for the air defense exercise
The command post for the air defense exercise - Sputnik भारत, 1920, 04.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की मानवरहित प्रणाली और प्रौद्योगिकी केंद्र (CBST) ने Sputnik को बताया कि रूस के "नाबाट v3" ड्रोन डिटेक्टर का तीसरा संस्करण, जो 2 किलोमीटर तक की दूरी पर हवा और पानी के लक्ष्यों का पता लगा सकता है, सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है।

CBST ने कहा, "नाबाट v3 GoDrone कंपनी का नवीनतम आविष्कार है। इसका परीक्षण पूरा हो चुका है। परीक्षणों के दौरान इसने 200 से 8800 मेगाहर्ट्ज रेंज में काम करने और 2 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य का पता लगाने की क्षमता का प्रदर्शन किया।"

इससे पहले रूसी कंपनी CBST के नाबाट डिटेक्टर का पिछला संस्करण 1.5 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य का पता लगाने में सक्षम था।
इसकी व्यापक फ्रीक्वेंसी रेंज से अधिकांश ड्रोन और मानवरहित नौकाओं का पता लगाया जा सकता है। ड्रोन के रेडियो सिग्नलों की पहचान के अलावा, नया नाबाट एनालॉग वीडियो सिग्नलों को भी इंटरसेप्ट कर सकता है, जो अभी भी आम तौर पर FPV ड्रोन में उपयोग किए जाते है। वीडियो इंटरसेप्शन की सुविधा सभी फ्रीक्वेंसी बैंड में उपलब्ध है।
GoDrone के मुताबिक, ड्रोन डिटेक्टर की बैटरी क्षमता 9 घंटे है और इसका वजन 360 ग्राम (0.8 पाउंड) से अधिक नहीं है।
कंपनी ने बताया कि "नाबाट v3" सैनिकों और नागरिक विशेषज्ञों को स्थिति का बेहतर आकलन करने, हवाई गतिविधियों को तेजी से समझने और खतरे की दिशा की पहचान करने में मदद करेगा। अतिरिक्त कुछ सेकंड उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, अपनी स्थिति बदलने या अपने साथियों को चेतावनी देने का अवसर प्रदान कर सकते हैं।
A Russian soldier preparing a Supercam drone for launch - Sputnik भारत, 1920, 01.07.2026
रूस की खबरें
रूस का AI-संचालित 'वेलेस-15' ड्रोन बिना नियंत्रक के लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम: तकनीकी जानकार
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала