यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने सूमी क्षेत्र में रिज़ेव्का बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen are seen attacking in the special military operation zone. File photo
Russian servicemen are seen attacking in the special military operation zone. File photo - Sputnik भारत, 1920, 05.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूसी सेना ने सूमी क्षेत्र में रिज़ेव्का बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, "रूसी सेना के सेवेर सैन्य समूह ने निर्णायक कार्रवाई के परिणामस्वरूप सूमी क्षेत्र में रिज़ेव्का बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।"

जारी बयान के मुताबिक, रूसी सेना ने ज़पोरोज़्ये क्षेत्र में ज़र्नीत्सा बस्ती को भी मुक्त करा लिया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के वोस्तोक सैन्य समूह की कार्रवाई में 360 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए। साथ ही यूक्रेन को अन्य मोर्चों पर भी जनशक्ति और सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान उठाना पड़ा।

मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों को 360 से अधिक सैनिक, 4 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 14 मोटर वाहन और अमेरिका में बनी 155-मिमी M198 तोप का नुकसान हुआ।"

इसके अलावा, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के सेवेर सैन्य समूह ने 290 तक, त्सेंत्र सैन्य समूह ने 325 से अधिक, ज़ापद सैन्य समूह ने 210 से अधिक, यूग सैन्य समूह ने 160 तक और द्नेपर सैन्य समूह ने 35 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
वहीं पिछले 24 घंटों में रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने 1,083 यूक्रेनी ड्रोन, 10 निर्देशित हवाई बम और 2 HIMARS मिसाइलों को मार गिराया।
मंत्रालय ने कहा, "वायु रक्षा प्रणालियों ने 10 निर्देशित हवाई बमों, 2 HIMARS मिसाइलों और 1,083 ड्रोनों को मार गिराया।"
A Russian serviceman of the Central military district prepares to fire a machine gun at an air target amid Russia's military operation in Ukraine, at an unknown location, in Russia - Sputnik भारत, 1920, 04.08.2026
यूक्रेन संकट
रूस ने खार्कोव क्षेत्र में बख्शीवका को मुक्त कराया: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала