विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

गगनयान मिशन ने भरी बड़ी उड़ान, ह्यूमन-रेटिंग से जुड़े अहम पड़ाव किए पूरे

© Photo : Twitter screenshotGaganyaan project
Gaganyaan project - Sputnik भारत, 1920, 06.08.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को बताया कि देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन, गगनयान ने ज़रूरी ह्यूमन-रेटिंग से जुड़े सभी बड़े पड़ाव पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि देश के पहले स्वदेशी मानव अंतरिक्ष मिशन की दिशा में एक और बड़ी सफलता को दर्शाती है।
मंत्री सिंह ने कहा कि मानव मिशन के लिए प्रमाणित प्रक्षेपण यान (HLVM3) के सभी प्रोपल्शन चरणों और संरचनाओं का विकास तथा ज़मीनी परीक्षण पूरा कर लिया गया है।

मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल के प्रोपल्शन सिस्टम का परीक्षण कर लिया गया है। वहीं, पर्यावरण नियंत्रण एवं जीवन-समर्थन प्रणाली (ECLSS), थर्मल सुरक्षा प्रणाली, मंदन प्रणाली, क्रू मॉड्यूल को सीधा करने वाली प्रणाली और एंड-टू-एंड एवियोनिक्स के इंजीनियरिंग मॉडल को भी सफलतापूर्वक विकसित कर उनका परीक्षण भी पूरा किया जा चुका है।"

इसके आगे जोड़ते हुए मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चालक दल की सुरक्षा पक्की करने में भी काफी प्रगति हुई है। क्रू एस्केप सिस्टम (CES) के लिए सभी पाँच प्रकार की मोटरों का सफलतापूर्वक स्थिर परीक्षण किया जा चुका है। वहीं, इससे जुड़ी सभी संरचनाएँ भी तैयार कर ली गई हैं और उन्हें प्रमाणित कर दिया गया है।
उन्होंने आगे बताया, "आने वाली मिशन गतिविधियों के लिए ऑर्बिटल मॉड्यूल तैयारी सुविधा, गगनयान नियंत्रण केंद्र, क्रू प्रशिक्षण सुविधा और दूसरे लॉन्च पैड में आवश्यक बदलाव सहित प्रमुख मिशन अवसंरचना तैयार कर ली गई है।"
मंत्री सिंह ने आगे राज्यसभा में बताया कि क्रू एस्केप प्रणाली के इन-फ्लाइट वैलिडेशन के लिए किया गया TV-D1 टेस्ट व्हीकल मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।
उन्होंने कहा, "सिम्युलेटेड क्रू मॉड्यूल का इस्तेमाल कर किए गए इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट-01 और इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट-02 ने डीसेलरेशन प्रणाली को सफलतापूर्वक पास कर लिया है।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала