भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत और रूस के बीच SJ-100 विमान और ड्रोन उत्पादन सहयोग पर चर्चा

© PhotoRussia's Il-114-300 and the import-substituted 'Superjet' – will be presented at the Wings India 2026 exhibition
Russia's Il-114-300 and the import-substituted 'Superjet' – will be presented at the Wings India 2026 exhibition - Sputnik भारत, 1920, 07.08.2026
सब्सक्राइब करें
अंतर-सरकारी व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग आयोग के तहत आधुनिकीकरण और औद्योगिक सहयोग पर भारत-रूस कार्य समूह का 12वाँ सत्र शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
भारत-रूस कार्य समूह की बैठक में मानव रहित हवाई प्रणाली (ड्रोन), रूसी विमान SJ-100 के उत्पादन के साथ साथ एयरो-इंजन में सहयोग पर भी चर्चा हुई।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, "12वें सत्र के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में आधुनिक औद्योगीकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एयरोस्पेस, रेलवे अवसंरचना, खनिज उर्वरक और रसायन, रेयर अर्थ एवं महत्वपूर्ण खनिज, रेयर अर्थ तत्वों (REEs) की खोज और क्षमता निर्माण, विद्युत अभियांत्रिकी, औद्योगिक अवसंरचना, खनन उपकरण, एल्युमीनियम क्षेत्र तथा यूरिया उत्पादन के लिए संयुक्त उद्यमों की स्थापना जैसे विषय शामिल थे।"
इस सत्र में औद्योगिक और आर्थिक सहयोग को और गहरा करने के उद्देश्य से भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता प्रोटोकॉल पर दोनों सह-अध्यक्षों ने हस्ताक्षर किए।
मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार बैठक में 11वें सत्र के बाद हुई प्रगति की भी समीक्षा करने के साथ साथ आधुनिकीकरण, खनन, उर्वरक और रेल परिवहन से जुड़े चिन्हित उप-समूहों के बीच सहयोग पर चर्चा की गई।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала