https://hindi.sputniknews.in/20260810/afgaanistaan-men-chauthii-tel-shodhn-suvidhaa-aarinbh-riiporit--11908976.html
अफ़ग़ानिस्तान में चौथी तेल शोधन सुविधा आरंभ: रिपोर्ट
अफ़ग़ानिस्तान में चौथी तेल शोधन सुविधा आरंभ: रिपोर्ट
Sputnik भारत
अफ़ग़ान समाचार पोर्टल तोलो न्यूज़ ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान में चौथी तेल शोधन सुविधा चालू हो गयी है। सर-ए-पुल प्रांत में बने इस संयंत्र के निर्माण पर निवेशकों... 10.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-10T18:33+0530
2026-08-10T18:33+0530
2026-08-10T18:33+0530
विश्व
तेल
तेल उत्पादन
ऊर्जा क्षेत्र
अर्थव्यवस्था
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/0a/0c/4770181_0:73:3050:1788_1920x0_80_0_0_568c1b495e95ee686cf2ddf9b6bf8d8e.jpg
समाचार पोर्टल ने कंपनी के वित्तीय और प्रशासनिक निदेशक हसीबुल्लाह अमीरज़ई के हवाले से कहा, "स्थानीय स्तर पर उत्पादित कच्चे माल का इस्तेमाल अफ़ग़ानिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कच्चे माल को सर-ए-पुल प्रांत के क्षेत्रों से संयंत्र तक पहुंचाया जाता है, जहां बाद में तेल शोधन की पूरी प्रक्रिया की जाती है। इस संयंत्र के शुरू होने से 100 से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा हुए।"अफ़ग़ानिस्तान की दैनिक पेट्रोलियम उत्पाद की आवश्यकता करीब 10 हजार टन आंकी जाती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में अमुदरिया क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 1,300 टन कच्चे तेल का उत्पादन किया जाता है। 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, सर-ए-पुल में इस नए संयंत्र के शुरू होने से पहले, अफ़ग़ानिस्तान में केवल तीन छोटी तेल रिफाइनरियां ही काम कर रही थीं। इन तीनों की कुल सालाना क्षमता 9.43 लाख टन कच्चे तेल और 'हल्के तरल ईंधन' को साफ करने की थी।इससे पहले खबर आई थी कि अफ़ग़ान सरकार रूसी कंपनियों की भागीदारी से 2 और बड़ी तेल शोधन रिफाइनरियां बनाने की योजना बना रही है।
https://hindi.sputniknews.in/20260710/nii-afgaan-srikaari-ke-tht-bhaarit-afgaanistaan-snbndh-auri-mjbuut-hue-afgaan-duutaavaas-men-chaarij-diiafeyris-11599068.html
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/0a/0c/4770181_143:0:2874:2048_1920x0_80_0_0_4b03a66b9969039b3becbfeeadb96b0a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
तेल, तेल उत्पादन, ऊर्जा क्षेत्र, अर्थव्यवस्था
तेल, तेल उत्पादन, ऊर्जा क्षेत्र, अर्थव्यवस्था
अफ़ग़ानिस्तान में चौथी तेल शोधन सुविधा आरंभ: रिपोर्ट
अफ़ग़ान समाचार पोर्टल तोलो न्यूज़ ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान में चौथी तेल शोधन सुविधा चालू हो गयी है। सर-ए-पुल प्रांत में बने इस संयंत्र के निर्माण पर निवेशकों ने 3 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। इसकी क्षमता प्रतिदिन 600 टन तक कच्चे तेल का शोधन करने की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, "सर-ए-पुल प्रांत में 3 करोड़ डॉलर का निवेश वाला नया तेल शोधन संयंत्र प्रतिदिन 600 टन तक कच्चे तेल का शोधन करने में सक्षम है। इस संयंत्र के लिए कच्चा तेल अमुदरिया बेसिन से मंगाया जा रहा है, जिसमें कशकारी, ज़ुमुराद-सै और अंगोत जैसे प्रमुख तेल और गैस क्षेत्र शामिल हैं। इस कच्चे तेल को शुद्ध करके अंतिम उत्पाद के रूप में डीजल, पेट्रोल और फर्नेस ऑयल (माजुत) तैयार किया जाता है।"
समाचार पोर्टल ने कंपनी के वित्तीय और प्रशासनिक निदेशक हसीबुल्लाह अमीरज़ई के हवाले से कहा, "स्थानीय स्तर पर उत्पादित कच्चे माल का इस्तेमाल अफ़ग़ानिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कच्चे माल को सर-ए-पुल प्रांत के क्षेत्रों से संयंत्र तक पहुंचाया जाता है, जहां बाद में तेल शोधन की पूरी प्रक्रिया की जाती है। इस संयंत्र के शुरू होने से 100 से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा हुए।"
अफ़ग़ानिस्तान की दैनिक पेट्रोलियम उत्पाद की आवश्यकता करीब 10 हजार टन आंकी जाती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में अमुदरिया क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 1,300 टन कच्चे तेल का उत्पादन किया जाता है। 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, सर-ए-पुल में इस नए संयंत्र के शुरू होने से पहले, अफ़ग़ानिस्तान में केवल तीन छोटी तेल रिफाइनरियां ही काम कर रही थीं। इन तीनों की कुल सालाना क्षमता 9.43 लाख टन कच्चे तेल और 'हल्के तरल ईंधन' को साफ करने की थी।
इससे पहले खबर आई थी कि अफ़ग़ान सरकार
रूसी कंपनियों की भागीदारी से 2 और बड़ी तेल शोधन रिफाइनरियां बनाने की योजना बना रही है।