https://hindi.sputniknews.in/20260810/riuus-ke-nijnekaamsk-shhri-pri-yuukren-ke-drion-hmle-ke-baad-20-se-adhik-log-asptaal-men-bhritii-11911593.html
रूस के निज़नेकाम्स्क शहर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
रूस के निज़नेकाम्स्क शहर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
Sputnik भारत
रूस के तातारस्तान गणराज्य के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव के प्रेस कार्यालय ने बताया कि निज़नेकाम्स्क शहर में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद 75 लोग चिकित्सकीय... 10.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-10T16:52+0530
2026-08-10T16:52+0530
2026-08-10T16:52+0530
यूक्रेन संकट
ड्रोन हमला
ड्रोन
आतंकी हमले
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन
रूस
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/1c/11003574_0:15:3587:2033_1920x0_80_0_0_9b69ec68fa99ebc45f071b0b08919bf7.jpg
इससे पहले तातारस्तान प्रमुख के प्रेस कार्यालय ने बताया कि यूक्रेन ने सोमवार सुबह निज़नेकाम्स्क पर ड्रोन द्वारा भीषण हमला किया। इस हमले में औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। नवीनतम जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। तातारस्तान गणराज्य में शोक की घोषणा की गई है। रूस की जांच समिति ने आतंकी हमले की धारा के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूसी सेना पूरी फ्रंटलाइन पर आगे बढ़ रही है। उनके मुताबिक, यूक्रेन यह दबाव नहीं झेल पा रहा है और इसलिए नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर "खुले तौर पर आतंकवादी तरीकों" का सहारा ले रहा है।जून में रूस के ब्रयांस्क क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन ने बेलारूस के बच्चों की फुटबॉल टीम को ले जा रही बस पर हमला किया था। हमले में टीम के साथ जा रही एक महिला की मौत हो गई थी और छह बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए थे।मई में लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) के स्टारोबेल्स्क में एक छात्रावास पर हुए ड्रोन हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे।
https://hindi.sputniknews.in/20260810/riuusii-nijnekaamsk-shhri-pri-yuukrenii-drion-hmle-men-12-log-maarie-ge-auri-39-ghaayl-ho-ge-11907351.html
यूक्रेन
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/1c/11003574_429:0:3160:2048_1920x0_80_0_0_aa4dfc97e6e221ee6b15603f81e5a31d.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
ड्रोन हमला, ड्रोन, आतंकी हमले, यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , रूस
ड्रोन हमला, ड्रोन, आतंकी हमले, यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , रूस
रूस के निज़नेकाम्स्क शहर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
रूस के तातारस्तान गणराज्य के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव के प्रेस कार्यालय ने बताया कि निज़नेकाम्स्क शहर में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद 75 लोग चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जारी संदेश के मुताबिक, "इस हमले में 13 लोगों की मौत हुई है। 75 लोग चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल पहुंचे, जबकि 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इससे पहले तातारस्तान प्रमुख के प्रेस कार्यालय ने बताया कि यूक्रेन ने सोमवार सुबह निज़नेकाम्स्क पर ड्रोन द्वारा भीषण हमला किया। इस हमले में औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। नवीनतम जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। तातारस्तान गणराज्य में शोक की घोषणा की गई है। रूस की जांच समिति ने आतंकी हमले की धारा के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूसी सेना पूरी फ्रंटलाइन पर आगे बढ़ रही है। उनके मुताबिक, यूक्रेन यह दबाव नहीं झेल पा रहा है और इसलिए नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर "खुले तौर पर आतंकवादी तरीकों" का सहारा ले रहा है।
जून में रूस के ब्रयांस्क क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन ने बेलारूस के
बच्चों की फुटबॉल टीम को ले जा रही बस पर हमला किया था। हमले में टीम के साथ जा रही एक महिला की मौत हो गई थी और छह बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए थे।
मई में लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) के
स्टारोबेल्स्क में एक छात्रावास पर हुए ड्रोन हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे।