- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी डॉक्टरों का दुनिया में पहला करिश्मा, 101 साल के मरीज के खोपड़ी की अंदरूनी सर्जरी सफल

© Sputnik / Varvara Gertye Spinal сord decompression surgery at Russia’s Ivanovo regional hospital for war veterans. File photo

Spinal сord decompression surgery at Russia’s Ivanovo regional hospital for war veterans. File photo
 - Sputnik भारत, 1920, 10.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की समारा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी की क्लिनिक प्रेस सेवा ने Sputnik को बताया कि डॉक्टरों की टीम ने खोपड़ी के भीतरी आधार में फैले गंभीर संक्रमण (सूजन) को दूर करने के लिए यह सर्जरी की। इस प्रकार का यह दुनिया में पहला मामला है।

प्रेस सेवा ने कहा, "रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की समारा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के क्लीनिक में दुनिया में पहली बार 101 वर्षीय मरीज के स्फेनॉइड साइनस पर सर्जरी की गई। यह स्फेनॉइड हड्डी की संरचना का हिस्सा है, जो खोपड़ी के आधार के मध्य भाग को बनाती है।"

अस्पताल के मुताबिक, मरीज को बेहोशी की हालत में एम्बुलेंस से लाया गया था। भर्ती होने से पहले उन्होंने परिवार से तेज सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत की थी। डॉक्टरों ने जब उनकी गहन जांच की, तो पता चला कि उनकी खोपड़ी के अंदरूनी हिस्से (स्फेनॉइड साइनस) में गंभीर सूजन है। समय पर इलाज न मिलने के कारण यह सूजन बढ़ चुकी थी और इसने दिमागी बुखार (मेनिन्जाइटिस) का रूप ले लिया था, जिससे मस्तिष्क की झिल्लियों में खतरनाक मवाद भर गया था।
सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने विश्वविद्यालय में विकसित "ऑटोप्लान" सर्जिकल नेविगेशन प्रणाली का इस्तेमाल किया। यह प्रणाली सर्जरी की प्रक्रिया की पहले से योजना बनाने और कार्यात्मक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नुकसान पहुंचने के जोखिम को काफी कम करने में मदद करती है।

प्रेस सेवा ने कहा, "सर्जरी करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद मरीज एक सप्ताह तक डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में रहा। जब मरीज की हालत में सुधार हुआ, तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जल्द ही उनकी उम्र 102 वर्ष हो जाएगी।"

A medic fills a syringe with a vaccine  - Sputnik भारत, 1920, 04.08.2026
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
कैंसर के इलाज में रूस की बड़ी कामयाबी, पर्सनलाइज्ड वैक्सीन का पूरा कोर्स लेने वाला पहला मरीज तैयार
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала