https://hindi.sputniknews.in/20260811/bhaarit-auri-nepaal-ne-8-saamudaayik-vikaas-priiyojnaaon-ke-lie-smjhautaa-gyaaapn-pri-kie-hstaakshri-11923673.html
भारत और नेपाल ने 8 सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
भारत और नेपाल ने 8 सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
Sputnik भारत
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को नेपाल में 8 उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
2026-08-11T19:51+0530
2026-08-11T19:51+0530
2026-08-11T19:51+0530
राजनीति
भारत
भारत सरकार
भारत का विकास
नेपाल
शिक्षा
स्वास्थ्य
कृषि
भारत का दूतावास
राजदूतावास
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/03/09/1117968_0:151:1600:1051_1920x0_80_0_0_a3f22f55071c072d1b1b7b205c6c08fd.jpg
भारतीय दूतावास ने नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में भारत सरकार की अनुदान सहायता परियोजनाओं को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 803 मिलियन नेपाली रुपये है। इस समझौते में नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारिता, संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्रालय सहित संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियां शामिल हैं।जारी बयान के अनुसार, ये 8 परियोजनाएं नेपाल के सुनसरी, भोजपुर, धाडिंग, मोरंग, दैलेख, हुमला, और गंडकी जिलों में चलाई जा रही हैं।भारत और नेपाल करीबी पड़ोसी होने के नाते कई क्षेत्रों में आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। इन विकास परियोजनाओं का उद्देश्य प्राथमिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। यह नेपाल की प्रगति और विकास के लिए भारत सरकार के निरंतर सहयोग और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
https://hindi.sputniknews.in/20260623/bhaarit-auri-riuus-ke-srivochch-nyaayaalyon-ke-prmukhon-ne-smjhautaa-gyaaapn-pri-hstaakshri-kie-11367652.html
भारत
नेपाल
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/03/09/1117968_0:0:1600:1200_1920x0_80_0_0_3c821ef682310e063ae0a112c7391a39.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
भारत, भारत सरकार, भारत का विकास, नेपाल, शिक्षा , स्वास्थ्य, कृषि, भारत का दूतावास, राजदूतावास
भारत, भारत सरकार, भारत का विकास, नेपाल, शिक्षा , स्वास्थ्य, कृषि, भारत का दूतावास, राजदूतावास
भारत और नेपाल ने 8 सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को नेपाल में 8 उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय दूतावास ने नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में भारत सरकार की अनुदान सहायता परियोजनाओं को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 803 मिलियन नेपाली रुपये है। इस समझौते में नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारिता, संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्रालय सहित संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियां शामिल हैं।
भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान के अनुसार, "भारत सरकार ने साल 2003 से अब तक नेपाल में 605 उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। इनमें आज हस्ताक्षरित आठ नई परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनमें से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल और बुनियादी ढांचे से जुड़ी 512 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि बाकी पर अभी काम चल रहा है।"
जारी बयान के अनुसार, ये 8 परियोजनाएं नेपाल के सुनसरी, भोजपुर, धाडिंग, मोरंग, दैलेख, हुमला, और गंडकी जिलों में चलाई जा रही हैं।
भारत और नेपाल करीबी पड़ोसी होने के नाते कई क्षेत्रों में आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। इन
विकास परियोजनाओं का उद्देश्य प्राथमिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। यह नेपाल की प्रगति और विकास के लिए भारत सरकार के निरंतर सहयोग और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।