यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने ज़पोरोज़्ये क्षेत्र में नोवोये पोले बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman of the Tsentr Group of Forces
A Russian serviceman of the Tsentr Group of Forces  - Sputnik भारत, 1920, 11.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रूसी सेना ने ज़पोरोज़्ये क्षेत्र में नोवोये पोले बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, "रूसी सेना के वोस्तोक सैन्य समूह ने दुश्मन की रक्षा पंक्ति के भीतर गहराई तक आगे बढ़ना जारी रखा और निर्णायक कार्रवाई के परिणामस्वरूप ज़पोरोज़्ये क्षेत्र में नोवोये पोले बस्ती को मुक्त करा लिया है।"

जारी बयान के मुताबिक, रूसी सेना ने खार्कोव क्षेत्र में श्चेरबाकॉव्का बस्ती पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के त्सेंत्र सैन्य समूह की कार्रवाई में 370 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए। साथ ही यूक्रेन को अन्य मोर्चों पर भी जनशक्ति और सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान उठाना पड़ा।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों को 370 से अधिक सैनिक, एक टैंक, 3 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 7 मोटर वाहन, एक फील्ड आर्टिलरी गन और 2 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्टेशनों का नुकसान हुआ।"
इसके अलावा, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना के सेवेर सैन्य समूह ने 240 तक, वोस्तोक सैन्य समूह ने 315 से अधिक, ज़ापद सैन्य समूह ने 210 तक, यूग सैन्य समूह ने 150 तक और द्नेपर सैन्य समूह ने 35 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने 931 यूक्रेनी ड्रोन और 12 निर्देशित हवाई बम मार गिराए।
An aerial surveillance post of the Russian West Group of Forces in the Krasny Liman sector of the special military operation. - Sputnik भारत, 1920, 09.08.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने डोनेट्स्क क्षेत्र की दो और बस्तियों पर किया नियंत्रण
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала