विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

क़तर और सऊदी अरब के साथ उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के समझौतों पर हस्ताक्षर की तैयारी कर रहा है रूस

© Sputnik / Sergey Subbotin / मीडियाबैंक पर जाएंTrain operation starting on the Yandyki-Olya railroad stretch, crossing the Astrakhan Region. It is part of the North-South transnational transport corridor, which will link Russia with Iran, India and Southeast Asia (File)
Train operation starting on the Yandyki-Olya railroad stretch, crossing the Astrakhan Region. It is part of the North-South transnational transport corridor, which will link Russia with Iran, India and Southeast Asia (File) - Sputnik भारत, 1920, 11.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी परिवहन मंत्रालय ने Sputnik को बताया कि रूस क़तर, सऊदी अरब और कई अन्य देशों के साथ उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारे से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की तैयारी कर रहा है।

परिवहन मंत्रालय ने उत्तर-दक्षिण गलियारे के नए मार्ग को शुरू करने के बारे में जारी बातचीत और इसके माध्यम से माल ढुलाई में रुचि रखने वाले देशों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, "ईरान, बहरीन, अफ़ग़ानिस्तान और ओमान के साथ पहले ही हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों के अलावा, क़तर, सऊदी अरब और कई अन्य देशों के साथ इसी तरह के दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। खाड़ी देशों और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों ने इस गलियारे से बंदरगाहों की क्षमता को जोड़ने में रुचि दिखाई है।"

उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा लंबा बहु-माध्यम परिवहन मार्ग है, जो रूस के सेंट पीटर्सबर्ग को भारत के मुंबई बंदरगाह से जोड़ता है। इस गलियारे के 3 मार्ग हैं: ट्रांस-कैस्पियन मार्ग, जिसमें रेलमार्गों और बंदरगाहों का इस्तेमाल होता है, तथा पश्चिमी और पूर्वी मार्ग, जो पूरी तरह स्थलीय हैं।
रूस और ईरान ने मई 2023 में रश्त-अस्तारा रेलवे खंड के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह खंड गलियारे के पश्चिमी मार्ग की अंतिम अधूरी कड़ी है।
Train operation starting on the Yandyki-Olya railroad stretch, crossing the Astrakhan Region. It is part of the North-South transnational transport corridor, which will link Russia with Iran, India and Southeast Asia (File) - Sputnik भारत, 1920, 17.07.2026
विश्व
होर्मुज संकट लंबा खिंचने से उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे का महत्व बढ़ा: रूसी विदेश मंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала