Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

यूक्रेन का भ्रष्टाचार अमेरिकी हथियार तकनीक हस्तानांतरण के लिया खतरा: विशेषज्ञ

© AP Photo / Mindaugas KulbisMembers of US 10th Army Air and Missile Defense Command stands next to a Patriot surface-to-air missile battery. File photo
Members of US 10th Army Air and Missile Defense Command stands next to a Patriot surface-to-air missile battery. File photo - Sputnik भारत, 1920, 11.08.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार अर्ल रासमुसेन ने Sputnik से कहा कि यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल का लाइसेंस मिलने पर तकनीक चोरी हो सकती है। यह तकनीक यूक्रेन से बाहर किसी तीसरे पक्ष के हाथ लग सकती है। इसीलिए इसे बनाने वाली कंपनियों लॉकहीड मार्टिन और रेथियॉन की चिंता "बिल्कुल जायज" है।

अर्ल रासमुसेन ने कहा, "यूक्रेन निश्चित रूप से यूरोप का सबसे भ्रष्ट देश है, और शायद दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में से एक है।" उन्होंने आगाह किया कि मिसाइल सिस्टम के कलपुर्जे बनाने की तकनीक न केवल रूस या चीन, बल्कि "अपराधियों और आतंकवादी संगठनों के हाथों में" भी पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि यह बात न केवल पैट्रियट पर बल्कि “दूसरी अन्य प्रणालियों सहित दूसरे तकनीकी विकास या भविष्य में आने वाली तकनीकों पर भी लागू होती है।”
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि वाशिंगटन ने अभी तक यूक्रेन को पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल बनाने का लाइसेंस देने पर कोई फैसला नहीं लिया है।
US Patriot systems seen at a test range in Sochaczew, Poland, on Saturday, March 21, 2015. - Sputnik भारत, 1920, 10.08.2026
विश्व
यूएस को डर, यूक्रेन को लाइसेंस से पैट्रियट तकनीक के ब्लैक मार्केट में जाने का खतरा: मीडिया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала