विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत द्वारा बांग्लादेश रेलवे के लिए बनाये गए 19 LHB कोच रवाना होने को तैयार

© AP Photo / Rajesh Kumar SinghIn this Saturday, May 30, 2020 photo, Indian migrant worker's children peer out from the window of their train in Prayagraj, India, as they return to villages
In this Saturday, May 30, 2020 photo, Indian migrant worker's children peer out from the window of their train in Prayagraj, India, as they return to villages - Sputnik भारत, 1920, 12.08.2026
सब्सक्राइब करें
पंजाब की कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री (RCF) बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 आधुनिक LHB डिब्बों की अपनी पहली खेप (रेक) रवाना करने के लिए तैयार है। यह खेप साल 2024 में भारतीय रेलवे की निर्यात शाखा 'RITES' को मिले 200 ब्रॉड-गेज यात्री कोचों के बड़े ऑर्डर का हिस्सा है। इस सौदे के तहत कुल सात अलग-अलग श्रेणियों के डिब्बे तैयार किए जा रहे हैं।
भारतीय रेल मंत्रालय ने कहा कि इन कोचों को दुर्घटना की स्थिति में अधिक सुरक्षा के साथ यूरोपीय मानक EN 15227 के अनुरूप बनाया गया है। जिसका मकसद टक्कर की स्थिति में सुरक्षा को बेहतर बनाना है। इनके कार-बॉडी शेल को टक्कर झेलने के लिए फिर से डिजाइन किया गया है।

पहली रेक में 3 AC स्लीपर कार, 3 AC चेयर कार, 11 नॉन-AC चेयर कार और 2 पावर कार शामिल हैं। इन कोचों में खास डिजाइन सुविधाओं के साथ-साथ कई अन्य बदलाव किए गए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रेलवे इंजीनियर्स ने बांग्लादेश रेलवे के परिचालन और यात्रियों की जरूरतों के हिसाब से कोचों में खास तौर से बदलाव किए गए हैं। कोच में यात्रियों के लिए कई विशेष सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें AC कोच में पंखे, एक एकीकृत CCTV निगरानी प्रणाली, एक यात्री चेतावनी प्रणाली, थोड़ी खुलने वाली खिड़कियां, एक शिशु देखभाल और प्रार्थना कक्ष शामिल हैं।
A Sukhoi SU-30 displays its skills during an air show ahead of the anniversary of Indian Air Force and the diamond jubilee celebration of the Tezpur Air Force Station in Tezpur, India, Thursday, Sept. 26, 2019. - Sputnik भारत, 1920, 11.08.2026
डिफेंस
नए सुखोई-30 युद्धक विमानों का भारत में उत्पादन प्रारंभ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала