यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सैन्य अधिकारी की कार उड़ाने की साज़िश रचने के आरोप में यूक्रेनी एजेंट गिरफ़्तार: FSB

© Sputnik / Dmitry MakeevFSB Special Forces in Action
FSB Special Forces in Action - Sputnik भारत, 1920, 12.08.2026
सब्सक्राइब करें
कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने यूक्रेन के एक ख़ुफ़िया एजेंट को हिरासत में लिया है, जिसने रूस के क्रास्नोदार क्षेत्र में सैन्य भर्ती कार्यालय के एक कर्मचारी की कार को बम से उड़ाने की योजना बनाई थी, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के जन सम्पर्क केंद्र ने पत्रकारों को बताया।
"क्रास्नोदार क्षेत्र में रूसी रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी की हत्या की बड़ी साज़िश नाकाम कर दी गई है, जो यूक्रेनी ख़ुफ़िया एजेंसियां द्वारा रची गई थी," जारी बयान में कहा गया।

FSB अधिकारियों ने पाया कि सितंबर 2025 में संदिग्ध व्यक्ति ने रूस में प्रतिबंधित एक यूक्रेनी आतंकवादी संगठन के प्रतिनिधियों से टेलीग्राम के ज़रिए स्वेच्छा से संपर्क किया।

"अपने हैंडलर के निर्देश पर, उसने पैसों के लिए क्रास्नोदार क्षेत्र में सेना भर्ती कार्यालय के एक कर्मचारी की गाड़ी को उड़ाकर आतंकवादी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई," FSB ने बताया।
अधिकारियों ने संदिग्ध को उस समय हिरासत में लिया, जब वह एक गुप्त ठिकाने से पश्चिमी-निर्मित विस्फोटक युक्त एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) निकालने की कोशिश कर रहा था।
 A Ukrainian soldier is standing in front of a Marder infantry fighting vehicle at the German forces Bundeswehr training area in Munster, Germany, on Feb. 20, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 12.08.2026
यूक्रेन संकट
जर्मन राजनेता ने सरकार से यूक्रेन को असीमित फंडिंग बंद करने की मांग की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала