भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस भारतीय तेल और गैस निवेश का स्वागत करता है: रूसी उप प्रधानमंत्री

© Sputnik / Maxim Bogodvid / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian oil rig. File photo
A  Russian oil rig. File photo - Sputnik भारत, 1920, 13.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूस, अपने तेल और गैस क्षेत्र में भारतीय निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ भारत में रूसी कंपनियों की भागीदारी से बिक्री का बाज़ार विकसित करने में भी दिलचस्पी रखता है, रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्सांदर नोवाक ने कहा।
"रूस, अपने तेल और गैस सेक्टर में भारतीय निवेश को आकर्षित करने और भारत में रूसी कंपनियों की भागीदारी के साथ बिक्री तंत्र विकसित करने में रुचि रखता है,' रूस के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैक्स पर जारी रूसी सरकार के बयान के मुताबिक, उप-प्रधानमंत्री नोवाक ने यह बात कही।
उप-प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के संबंध एक रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं और उनके नेता लगातार संपर्क में रहते हैं। तेल और गैस परियोजनाओं में साझा लाभदायी सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाता है।
वर्ष 2026 में भारत "रूसी ऊर्जा सप्ताह" अंतर्राष्ट्रीय मंच के शुरू होने के बाद से उसका पहला आधिकारिक भागीदार देश बन जाएगा, रूसी सरकार ने घोषणा की।
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करने वाला 'भारतीय पेट्रोलियम उद्योग संघ', मास्को में 14 से 16 अक्टूबर तक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मंच के प्रदर्शनी कार्यक्रम के तहत एक स्टैण्ड लगाएगा। इस स्टैण्ड पर भारत की आठ प्रमुख तेल कंपनियों के प्रोजेक्ट्स दिखाए जाएंगे।
Power grid - Sputnik भारत, 1920, 12.08.2026
विश्व
अफ़गान और रूसी ऊर्जा अधिकारियों ने काबुल में बिजली संयंत्र के नवीनीकरण पर चर्चा की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала