यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में ओरेखोवात्का और क्रास्नोपोदोल्ये बस्तियों को कराया मुक्त

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman of the 25th Combined Arms Army of the Battlegroup West is seen at a position in the Krasny Liman sector of the frontline amid Russia's military operation in Ukraine.
A Russian serviceman of the 25th Combined Arms Army of the Battlegroup West is seen at a position in the Krasny Liman sector of the frontline amid Russia's military operation in Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 18.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में ओरेखोवात्का और क्रास्नोपोदोल्ये बस्तियों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
मंत्रालय ने बयान में कहा, "यूग सैन्य समूह ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में ओरेखोवात्का बस्ती को मुक्त करा लिया।"
मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में क्रास्नोपोदोल्ये बस्ती पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के वोस्तोक सैन्य समूह की कार्रवाई में 365 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए। साथ ही यूक्रेन को अन्य मोर्चों पर भी जनशक्ति और सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान उठाना पड़ा।
मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों को 365 से अधिक सैनिक, एक बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और 10 मोटर वाहनों का नुक़सान हुआ।"
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के सेवेर सैन्य समूह ने 200 से अधिक, त्सेंत्र सैन्य समूह ने 355 से अधिक, ज़ापद सैन्य समूह ने 220 से अधिक, यूग सैन्य समूह ने 260 तक और द्नेपर सैन्य समूह ने 45 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
मंत्रालय ने कहा कि बीती रात रूसी ड्रोन ने ओडेसा बंदरगाह में यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईंधन सुविधाओं को निशाना बनाया।
मंत्रालय ने बयान में कहा, "वायु रक्षा प्रणालियों ने 10 निर्देशित हवाई बमों, 2 HIMARS मिसाइलों और 1,671 ड्रोनों को मार गिराया।"
Russia's Pantsir Air Defense System - Sputnik भारत, 1920, 16.08.2026
यूक्रेन संकट
रूसी एयर डिफेंस ने लगातार दूसरे दिन बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1,478 यूक्रेनी ड्रोन किए नष्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала