विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

दुनिया ने पहचानी भारत की आर्थिक तरक्की, 6-8% विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा भारत: केंद्रीय मंत्री

CC0 / / Indian flag
Indian flag - Sputnik भारत, 1920, 19.08.2026
सब्सक्राइब करें
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आर्थिक तरक्की को दुनिया भर ने पहचाना है।
सम्मेलन में अश्विनी वैष्णव ने कहा, “हम 6% से 8% विकास की सीमा के अंदर लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं...यह हमारी विकास गाथा के चार स्तंभों की वजह से संभव को पाया है...हम विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए, निवेश की कहानी हमारी संपूर्ण विकास यात्रा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।”
इसके अलावा मंत्री वैष्णव ने कहा कि निवेश देश की विकास यात्रा का एक जरूरी हिस्सा है, जिसमें भारत हर साल लगभग 130 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करता है।
मंत्री ने कहा कि बढ़ती आर्थिक गतिविधियों से देश की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है, रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और विकास का फायदा समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала