व्यापार और अर्थव्यवस्था

भारत प्रतिस्पर्धा-समर्थक सुधारों की वैश्विक रैंकिंग में 25 स्थान ऊपर पहुंचा: रिपोर्ट

© AP Photo / Tsering TopgyalAn Indian rickshaw driver rides past a foreign currency exchange shop in New Delhi, India,Thursday, Aug. 22, 2013.
An Indian rickshaw driver rides past a foreign currency exchange shop in New Delhi, India,Thursday, Aug. 22, 2013. - Sputnik भारत, 1920, 30.07.2026
सब्सक्राइब करें
इंडियाज़ नेक्स्ट ग्रोथ फ्रंटियर रिपोर्ट के अनुसार, भारत वैश्विक रैंकिंग में 82वें स्थान से 57वें स्थान पर पहुँच गया है।
जारी रिपोर्ट के अनुसार, संरचनात्मक और प्रतिस्पर्धा-समर्थक सुधारों की बदौलत भारत ने वैश्विक रैंकिंग में अपनी स्थिति में 25 स्थानों का सुधार किया है और 2010 में 82वें स्थान से 2023 में 57वें स्थान पर आ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 'बाज़ार विकृतियाँ प्रदर्शन सूचकांक' का इस्तेमाल करके देश में सुधार की दिशा का आकलन किया गया है और इस सुधार का श्रेय बाजार की विकृतियों को कम करने और प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने के लगातार प्रयासों को दिया गया है।

जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, इसमें तीन मुख्य आधारों यानी संपत्ति के अधिकारों की सुरक्षा, घरेलू प्रतिस्पर्धा और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा पर बाज़ार की गड़बड़ियों का आकलन किया गया है।
गौरतलब है कि यह रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) के व्यापार और निवेश विधि केंद्र (CTIL) द्वारा कॉम्पेटियर फाउंडेशन फॉर ट्रेड एंड कॉम्पिटिशन पॉलिसी के सहयोग से आयोजित "भारत की सुधार यात्रा, बाजार विकृतियां और विकास एवं प्रतिस्पर्धा की अगली सीमा" विषय पर हुई चर्चा के दौरान जारी की गई।
Oil tankers - Sputnik भारत, 1920, 03.03.2026
व्यापार और अर्थव्यवस्था
ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण तेल बाज़ार में अस्थिरता से निपटने के लिए भारत द्वारा विकल्पों पर विचार
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала