- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रोसाटॉम ने 6 देशों में 17 और परमाणु ऊर्जा इकाइयां बनाने के लिए समझौते किए हैं: रोसाटॉम प्रमुख

© Sputnik / Maksim Blinov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian national flag and flags with the logo of Rosatom flutters at the construction site of a cooling tower at the Kursk II nuclear power plant near the village of Makarovka outside Kurchatov, Kursk region, Russia
A Russian national flag and flags with the logo of Rosatom flutters at the construction site of a cooling tower at the Kursk II nuclear power plant near the village of Makarovka outside Kurchatov, Kursk region, Russia - Sputnik भारत, 1920, 20.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम ने 6 देशों में 17 और परमाणु ऊर्जा इकाइयां बनाने के लिए समझौते किए हैं। यह बात कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलेक्सी लिखाचेव ने गुरुवार को कही।
परमाणु ऊर्जा के विकास पर हुई बैठक में लिखाचेव ने कहा, "हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी और बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। 6 देशों में 17 और ऊर्जा इकाइयां बनाने के लिए समझौते हो चुके हैं।"
उन्होंने कहा कि विदेशों में रोसाटॉम की परमाणु ऊर्जा संयंत्र निर्माण परियोजनाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही हैं।
लिखाचेव ने बताया कि रोसाटॉम परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण को लेकर 15 अन्य देशों के साथ भी बातचीत कर रही है।
लिखाचेव ने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के रिएक्टरों के लिए उपकरणों के उत्पादन के मामले में रोसाटॉम पूरी तरह आयात-मुक्त है।
A Russian national flag and flags with the logo of Rosatom flutters at the construction site of a cooling tower at the Kursk II nuclear power plant near the village of Makarovka outside Kurchatov, Kursk region - Sputnik भारत, 1920, 29.07.2026
विश्व
रूस और ब्राज़ील ने यूरेनियम प्रसंस्करण को 25% तक बढ़ाने के समझौते पर किए हस्ताक्षर: रोसाटॉम
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала