रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में ज़ेलेनोये बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय
15:59 21.08.2026 (अपडेटेड: 16:11 21.08.2026)

© Sputnik / Evgeny Biyatov
/ सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना के वोस्तोक सैन्य समूह ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में ज़ेलेनोये बस्ती को मुक्त करा लिया है।
मंत्रालय ने बयान में कहा, "डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में ज़ेलेनोये बस्ती को मुक्त करा लिया गया है।"
जारी बयान के अनुसार,
रूसी सेना के त्सेंत्र सैन्य समूह ने एक हफ़्ते में 2,550 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को, सेवेर सैन्य समूह ने 1,550 से अधिक, और वोस्तोक सैन्य समूह ने 2,340 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
ज़ापद सैन्य समूह ने 1,490 तक, यूग सैन्य समूह ने 180 से अधिक और द्नेपर सैन्य समूह ने 260 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
पिछले हफ़्ते रूसी सेना ने यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों और सैन्य उद्योग से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर एक बड़ा हमला और 9 समन्वित हमले किए।
रूसी सेना ने यूक्रेनी नौसेना की 2 गश्ती नौकाओं के साथ-साथ यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए 12 समुद्री पोतों को भी निशाना बनाया।
