यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल लॉन्च साइट को बनाया निशाना

© Sputnik ScreenshotA Russian Su-35S fighter jet fires what appears to be an R-37M ultra-long-range air-to-air missile in a promotional video by the Russian Ministry of Defense
A Russian Su-35S fighter jet fires what appears to be an R-37M ultra-long-range air-to-air missile in a promotional video by the Russian Ministry of Defense - Sputnik भारत, 1920, 25.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेनी सेना की लंबी दूरी की फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली साइट पर हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा, "गोला-बारूद के गोदामों, लंबी दूरी की फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों की तैयारी और लॉन्च साइट, ड्रोन असेंबली वर्कशॉप, ड्रोन के भंडारण स्थलों और उनके निर्माण के लिए आवश्यक कंपोनेंट को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, यूक्रेनी सैन्य इकाइयों और विदेशी भाड़े के सैनिकों के अस्थायी ठिकानों समेत 153 इलाकों में हमले किए गए।"
बयान के मुताबिक, रूसी विमानों, लड़ाकू ड्रोनों, मिसाइल बलों और तोपखाने ने यूक्रेन के एक रक्षा उद्योग प्रतिष्ठान के साथ-साथ यूक्रेनी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे लॉजिस्टिक्स केंद्रों, ऊर्जा और ईंधन सुविधाओं तथा परिवहन और बंदरगाह बुनियादी ढांचे पर भी हमला किया।
इससे पहले एक रूसी पत्रकार को दिए इंटरव्यू में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन के इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर हमले प्रभावी हैं और सही समय पर किए जा रहे हैं, जिससे रूसी सैनिकों को अपने लड़ाकू मिशन पूरे करने में मदद मिलती है।
पुतिन का कहना है कि इन हमलों से हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई बाधित होती है और अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों की अदला-बदली में रुकावट आती है। साथ ही, इनसे यूक्रेन की डिफेंस इंडस्ट्री की कंपनियों की हथियार बेहतर बनाने की क्षमता भी असर पड़ता है।
Geran drone - Sputnik भारत, 1920, 25.08.2026
यूक्रेन संकट
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के युज़्नी पोर्ट को बनाया निशाना, सैन्य जरूरतों के लिए हो रहा था इस्तेमाल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала