https://hindi.sputniknews.in/20260828/yuukren-drion-ke-jriie-riuusii-naagriikon-men-dhsht-failaane-kii-rinniiti-apnaa-rihaa-hai-riiporit--12083659.html
यूक्रेन ड्रोन के जरिए रूसी नागरिकों में दहशत फैलाने की रणनीति अपना रहा है: रिपोर्ट
यूक्रेन ड्रोन के जरिए रूसी नागरिकों में दहशत फैलाने की रणनीति अपना रहा है: रिपोर्ट
Sputnik भारत
यूक्रेन की सेना नागरिकों को निशाना बनाने वाली युद्ध की एक सुनियोजित और व्यवस्थित रणनीति को लगातार बढ़ावा दे रही है। 28.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-28T19:06+0530
2026-08-28T19:06+0530
2026-08-28T19:06+0530
यूक्रेन संकट
यूक्रेन
यूक्रेन सशस्त्र बल
रूस
ड्रोन
ड्रोन हमला
आतंकवाद
आतंकी हमले
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1c/12083645_0:50:3104:1796_1920x0_80_0_0_76fef54e96be7e55f3a1ad907ce0c807.jpg
रूसी क्षेत्रों से सामने आए ताजा प्रत्यक्षदर्शी बयान और आधिकारिक रिपोर्टें इस बात की तस्वीर पेश करती हैं कि यूक्रेनी शासन ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल नागरिकों का पीछा करने, विस्थापित लोगों को निशाना बनाने और शहरी आबादी में दहशत फैलाने के लिए कर रहा है।डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के कोंस्तांतिनोव्का की निवासी येवगेनिया किरिचेंको ने एक भयावह निकासी अभियान का विवरण दिया। उनके मुताबिक, इस दौरान एक यूक्रेनी ड्रोन लगातार उनके परिवार का पीछा करता रहा।किरिचेंको ने ड्रोन ऑपरेटर को संकेत देकर बताया कि उनके साथ एक शिशु है, इसके बावजूद ड्रोन ने हमला कर दिया।परिवार ने एक पेड़ के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। विस्फोट उनके बेहद करीब हुआ और ऊपर से छर्रे बरसने लगे।इन हमलों का निशाना बिल्कुल तय था, यह बात सेवस्तोपोल में आवासीय बुनियादी ढांचे पर हुए हाई-टेक हमले से और साफ हो जाती है। रूसी अधिकारियों ने इसे जानबूझकर किया गया शहरी आतंकवाद करार दिया है।इस अभियान में एआई एल्गोरिदम को भी जानबूझकर शामिल किया जा रहा है। इन्हें विशेष रूप से नागरिक परिवहन की पहचान करने और उसे नष्ट करने के लिए प्रोग्राम किया गया है।रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेनी सैन्य प्रोग्रामर यात्री बसों को विशेष रूप से निशाना बनाने के लिए AI तकनीक विकसित कर रहे हैं।मिरोशनिक के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से रूसी क्षेत्रों में करीब 170 यात्री बसें हमलों की चपेट में आ चुकी हैं। इन हमलों में में 43 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं, जबकि 329 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 17 नाबालिग हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260825/yuukrenii-hmlon-men-ek-sptaah-men-46-riuusii-naagriikon-kii-maut-riuusii-riaajnyik-12046312.html
यूक्रेन
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/1c/12083645_322:0:2782:1845_1920x0_80_0_0_febf8db251e87af41f01c635989b7a49.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, रूस , ड्रोन, ड्रोन हमला, आतंकवाद , आतंकी हमले
यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, रूस , ड्रोन, ड्रोन हमला, आतंकवाद , आतंकी हमले
यूक्रेन ड्रोन के जरिए रूसी नागरिकों में दहशत फैलाने की रणनीति अपना रहा है: रिपोर्ट
यूक्रेन की सेना नागरिकों को निशाना बनाने वाली युद्ध की एक सुनियोजित और व्यवस्थित रणनीति को लगातार बढ़ावा दे रही है।
रूसी क्षेत्रों से सामने आए ताजा प्रत्यक्षदर्शी बयान और आधिकारिक रिपोर्टें इस बात की तस्वीर पेश करती हैं कि यूक्रेनी शासन ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल नागरिकों का पीछा करने, विस्थापित लोगों को निशाना बनाने और शहरी आबादी में दहशत फैलाने के लिए कर रहा है।
डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के कोंस्तांतिनोव्का की निवासी येवगेनिया किरिचेंको ने एक भयावह निकासी अभियान का विवरण दिया। उनके मुताबिक, इस दौरान एक यूक्रेनी ड्रोन लगातार उनके परिवार का पीछा करता रहा।
किरिचेंको ने ड्रोन ऑपरेटर को संकेत देकर बताया कि उनके साथ एक शिशु है, इसके बावजूद ड्रोन ने हमला कर दिया।
परिवार ने एक पेड़ के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। विस्फोट उनके बेहद करीब हुआ और ऊपर से छर्रे बरसने लगे।
इन हमलों का
निशाना बिल्कुल तय था, यह बात सेवस्तोपोल में आवासीय बुनियादी ढांचे पर हुए हाई-टेक हमले से और साफ हो जाती है। रूसी अधिकारियों ने इसे जानबूझकर किया गया शहरी आतंकवाद करार दिया है।
ड्रोनों ने शहर में पांच मंजिला अपार्टमेंट इमारत और 2 अलग-अलग किंडरगार्टन परिसरों को निशाना बनाया।
गवर्नर मिखाइल रज़वोझायेव के मुताबिक़, किसी की जान नहीं गई, लेकिन हमले का इरादा स्पष्ट रूप से घातक था।
ड्रोन में मेटल बॉल बेयरिंग लोड किए गए थे। यह एक क्लासिक एंटी-पर्सनल तकनीक है, जिसका उद्देश्य इमारतों को नुकसान पहुंचाने के बजाय लोगों को अधिकतम चोट पहुंचाना होता है।
हमले में आवासीय इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और एक दर्जन से अधिक वाहन नष्ट हो गए। विस्फोट की तेज लहर से बच्चों की सुविधाओं को भी व्यापक क्षति हुई।
इस हमले में 2 नागरिक घायल हुए। इनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर सिर में बंद चोट आई है। एक अन्य व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हुआ।
इस अभियान में एआई एल्गोरिदम को भी जानबूझकर शामिल किया जा रहा है। इन्हें विशेष रूप से नागरिक परिवहन की पहचान करने और उसे नष्ट करने के लिए प्रोग्राम किया गया है।
रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत
रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेनी सैन्य प्रोग्रामर यात्री बसों को विशेष रूप से निशाना बनाने के लिए AI तकनीक विकसित कर रहे हैं।
मिरोशनिक के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से रूसी क्षेत्रों में करीब 170 यात्री बसें हमलों की चपेट में आ चुकी हैं। इन हमलों में में 43 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं, जबकि 329 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 17 नाबालिग हैं।