https://hindi.sputniknews.in/20260829/riuusii-senaa-ne-donetsk-piipls-riipblik-auri-suumii-kshetr-men-kii-bstiyon-ko-kriaayaa-mukt-12091569.html
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक और सूमी क्षेत्र में कई बस्तियों को कराया मुक्त
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक और सूमी क्षेत्र में कई बस्तियों को कराया मुक्त
Sputnik भारत
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रूसी सेना के त्सेंत्र सैन्य समूह ने डोनेत्स्क पीपल्स रिपब्लिक में रूबेज़्नोये और नोवोआंद्रेयेवका बस्तियों को मुक्त... 29.08.2026, Sputnik भारत
2026-08-29T16:32+0530
2026-08-29T16:32+0530
2026-08-29T19:24+0530
यूक्रेन संकट
यूक्रेन
यूक्रेन सशस्त्र बल
रूसी सेना
रूस
वायु रक्षा
राष्ट्रीय सुरक्षा
विशेष सैन्य अभियान
रक्षा मंत्रालय (mod)
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/1d/8340381_0:0:3072:1728_1920x0_80_0_0_4faddc94137ca2b77ef818f621de65d3.jpg
मंत्रालय ने आगे बताया कि रूसी सेना ने सूमी क्षेत्र में ख्रापोवश्चिना बस्ती पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है।बयान के अनुसार, रूसी सेना के सेवेर समूह की सक्रिय कार्रवाई ने सूमी क्षेत्र में इस अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभाई।रूबेज़्नोये और नोवोआंद्रेयेवका डोनेत्स्क पीपल्स रिपब्लिक में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पोक्रोव्स्क (क्रास्नोआर्मेय्स्क) शहर के निकट हैं। वहीं, ख्रापोवश्चिना रूसी सीमा के करीब है। दोनों क्षेत्र जारी सैन्य अभियानों की दृष्टि से रणनीतिक महत्व रखते हैं। इन क्षेत्रों पर नियंत्रण से यूक्रेन की आपूर्ति लाइनों पर दबाव बढ़ता है और रूस के रक्षात्मक बफर ज़ोन का विस्तार होता है।जारी बयान के अनुसार,
https://hindi.sputniknews.in/20260829/riuusii-senaa-ne-yuukren-ke-ljistiks-kendron-auri-bndrigaah-thikaanon-ko-nishaanaa-bnaayaa-rikshaa-mntraaly--12090440.html
यूक्रेन
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0a/1d/8340381_179:0:2910:2048_1920x0_80_0_0_04e3b0b5f56e16a8eb97316f312082f1.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, रूसी सेना, रूस , वायु रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, विशेष सैन्य अभियान, रक्षा मंत्रालय (mod)
यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, रूसी सेना, रूस , वायु रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, विशेष सैन्य अभियान, रक्षा मंत्रालय (mod)
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक और सूमी क्षेत्र में कई बस्तियों को कराया मुक्त
16:32 29.08.2026 (अपडेटेड: 19:24 29.08.2026) रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रूसी सेना के त्सेंत्र सैन्य समूह ने डोनेत्स्क पीपल्स रिपब्लिक में रूबेज़्नोये और नोवोआंद्रेयेवका बस्तियों को मुक्त करा लिया है।
मंत्रालय ने बयान में कहा, "त्सेंत्र सैन्य समूह ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए डोनेत्स्क पीपल्स रिपब्लिक में रूबेज़्नोये और नोवोआंद्रेयेवका बस्तियों को मुक्त करा लिया है।"
मंत्रालय ने आगे बताया कि रूसी सेना ने सूमी क्षेत्र में ख्रापोवश्चिना बस्ती पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
बयान के अनुसार, रूसी सेना के सेवेर समूह की सक्रिय कार्रवाई ने सूमी क्षेत्र में इस अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
रूबेज़्नोये और नोवोआंद्रेयेवका डोनेत्स्क पीपल्स रिपब्लिक में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पोक्रोव्स्क (क्रास्नोआर्मेय्स्क) शहर के निकट हैं। वहीं, ख्रापोवश्चिना रूसी सीमा के करीब है। दोनों क्षेत्र जारी सैन्य अभियानों की दृष्टि से रणनीतिक महत्व रखते हैं। इन क्षेत्रों पर नियंत्रण से यूक्रेन की आपूर्ति लाइनों पर दबाव बढ़ता है और रूस के रक्षात्मक बफर ज़ोन का विस्तार होता है।
रूसी सेना के त्सेंत्र सैन्य समूह ने 395 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को, सेवेर सैन्य समूह ने 250 से अधिक, और वोस्तोक सैन्य समूह ने 310 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
ज़ापद सैन्य समूह ने 220 तक, यूग सैन्य समूह ने 200 से अधिक और द्नेपर सैन्य समूह ने 50 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।