यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

मोर्चे पर पीछे हट रही यूक्रेनी सेना, रूस ने दो और बस्तियों पर किया नियंत्रण

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian Army T-90 M "Proryv" (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation
A Russian Army T-90 M Proryv (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation - Sputnik भारत, 1920, 02.09.2026
सब्सक्राइब करें
विशेष सैन्य अभियान के बारे में नई जानकारी साझा करते हुए रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार 2 सितंबर को बताया कि रूसी सेना ने खार्कोव क्षेत्र के कज़ाच्या लोपान गांव पर नियंत्रण कर लिया है।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "निर्णायक कार्रवाई के परिणामस्वरूप रूसी सेना के ‘नॉर्थ’ ग्रुप की इकाइयों ने खार्कोव क्षेत्र के कज़ाच्या लोपान गांव पर नियंत्रण कर लिया।" मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (DPR) के स्व्यातोगोर्स्क शहर पर भी नियंत्रण कर लिया है।
मालूम हो कि कज़ाच्या लोपान रूस की सीमा के पास स्थित है और यहां से खार्कोव को बेलगोरोद से जोड़ने वाली सड़क और रेलवे लाइन गुजरती है। इस बस्ती पर नियंत्रण से रूसी सेना को सीमा क्षेत्र में अपनी स्थिति और रसद व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
वहीं, स्व्यातोगोर्स्क सेवरस्की डोनेट्स नदी के किनारे और स्लाव्यांस्क से करीब 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। इस शहर पर नियंत्रण से स्लाव्यांस्क की उत्तरी दिशा में रूसी सेना की स्थिति मजबूत हो सकती है और यूक्रेनी सेना के महत्वपूर्ण रक्षा एवं रसद केंद्र पर दबाव बढ़ सकता है।
Geran drone - Sputnik भारत, 1920, 02.09.2026
यूक्रेन संकट
रूस ने यूक्रेन के बंदरगाहों और ऊर्जा ठिकानों को किया निशाना, सैन्य जरूरतों के लिए हो रहा था इस्तेमाल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала