विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिले राजनाथ सिंह, भारत-श्रीलंका संबंधों की मजबूती पर जोर

© Photo : X/@rajnathsinghIndian Defence Minister Rajnath Singh meets Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake in Colombo.
Indian Defence Minister Rajnath Singh meets Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake in Colombo. - Sputnik भारत, 1920, 09.09.2026
सब्सक्राइब करें
श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मिलकर रक्षा मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से, श्रीलंका सरकार के दो साल पूरे होने पर शुभकामनाएं भी दी।
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाक़ात कर दोनों देशों के विकास और लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रक्षा मंत्री ने बैठक के बाद एक्स पर लिखा, "भारत और श्रीलंका, सभ्यता के भाई-बहन, करीबी पड़ोसी और समुद्री साझेदार हैं। हमने एक बार फिर दोनों देशों के विकास औरलोगों की भलाई के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिएमिलकर काम करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।"

इससे पहले मंगलवार को राजनाथ सिंह ने कोलंबो में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत और श्रीलंका के रिश्ते साझा इतिहास, संस्कृति और विश्वास पर आधारित हैं और भारत हर हाल में श्रीलंका के साथ खड़ा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को श्रीलंका पहुंचे थे।
Colombo, Sri Lanka - Sputnik भारत, 1920, 06.08.2026
राजनीति
भारत ने श्रीलंका को नए बेली ब्रिज सौंपे, श्रीलंका की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала