https://hindi.sputniknews.in/20260911/riuus-ke-yekaateriinbrig-men-antririaashtriiy-yuvaa-mhotsv-2026-kaa-bhvy-aagaaj-12255543.html
रूस के येकातेरिनबर्ग में 'अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026' का भव्य आगाज़
रूस के येकातेरिनबर्ग में 'अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026' का भव्य आगाज़
Sputnik भारत
रूस के येकातेरिनबर्ग में 11 सितंबर से 'अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026' शुरू हो रहा है। 'अपने सपनों को साकार करो' के ध्येय वाक्य के साथ 17 सितंबर तक चलने वाले... 11.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-11T20:07+0530
2026-09-11T20:07+0530
2026-09-11T20:12+0530
रूस की खबरें
रूस
विश्व युवा महोत्सव
बहुध्रुवीय दुनिया
रूसी संस्कृति
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/03/07/6768216_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_88bcc2be3bea5fd9a404257c997fd2aa.jpg
इस वर्ष महोत्सव के लिए 191 देशों से 1 लाख 13 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस पूरे उत्सव आंदोलन के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब विदेशी नागरिकों से मिलने वाले आवेदनों की संख्या रूसी नागरिकों की तुलना में 32 हजार अधिक रही है।47 देशों के शुरुआती प्रतिभागी पहले ही 'विश्व युवा शहर' येकातेरिनबर्ग पहुंच चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, ब्राजील, इंडोनेशिया, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, सेशेल्स और सर्बिया के युवा शामिल हैं। इसके अलावा हंगरी, इटली, लग्ज़मबर्ग, स्लोवाकिया, अमेरिका, फिनलैंड, फ्रांस और स्विट्जरलैंड के प्रतिनिधि भी यहां आ रहे हैं। इस महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए विशेष रूप से अमेरिका से 8 और कनाडा से 13 लोग पहुंच रहे हैं।महोत्सव के इस व्यापक कार्यक्रम को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें सांस्कृतिक, खेल और ज्ञान आधारित कार्यक्रम शामिल हैं। स्वयंसेवी पहलों, सामाजिक पहलों और मीडिया जगत के प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग सत्र तैयार किए गए हैं। इस पूरे एकीकृत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक साझा वैचारिक प्रवाह बनाना है, जहां सभी प्रतिभागी खुद को एक बड़े वैश्विक समुदाय का हिस्सा महसूस कर सकें।इंडोनेशिया से आईं महोत्सव की प्रतिभागी एंजेलीका चेराइलिन ने येकातेरिनबर्ग पहुंचने पर अपने पहले अनुभव साझा किए। साल 2026 की गर्मियों में उन्हें एक आधिकारिक पत्र मिला, जिसमें बताया गया था कि उनका चयन इस महोत्सव के लिए हो गया है। उन्होंने इस खुशखबरी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उसे 1 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।अपनी खुशी साझा करते हुए इंडोनेशियाई प्रतिभागी ने कहा, "मैंने इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आवेदन इसलिए किया था क्योंकि भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देना मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां दुनिया भर से लोग इकट्ठा हो रहे हैं। मेरे लिए यह केवल एक महोत्सव नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे कदमों से जीवन में आगे बढ़ने का एक बड़ा अवसर है। मुझे उम्मीद है कि यह आयोजन मुझे न केवल बेहतरीन अनुभव देगा, बल्कि नए दोस्त बनाने और विभिन्न देशों के अपने हमउम्र साथियों के साथ संवाद स्थापित करने का मौका भी देगा। मैं यहां कई नए दोस्त बनाने के लिए उत्सुक हूँ और इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हर व्यक्ति के प्रयास की सराहना करती हूँ।"ग्रिगोरी गुराव के अनुसार, महोत्सव के विभिन्न मंचों पर युवा कलाकारों की एक हजार से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही, यहां आयोजित होने वाले विशेष खान-पान कार्यक्रमों में दुनिया भर के 100 से अधिक शेफ और रसोइये हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर 'रूसी साहित्य मेला' भी लगाया जा रहा है, जिसमें दुनिया की तमाम प्रमुख भाषाओं में अनूदित प्रतिष्ठित रूसी साहित्य की 5 हजार से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। युवाओं को यूराल क्षेत्र की ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने के लिए एक अलग टूर गाइड प्रोग्राम भी तैयार किया गया है। फेडरल एजेंसी फॉर यूथ अफेयर्स के प्रमुख ग्रिगोरी गुराव ने विशेष रूप से उल्लेख किया, "इस टूर प्रोग्राम में 80 से अधिक गाइड शामिल हैं, जिनमें सबसे छोटे गाइड की उम्र मात्र 13 वर्ष है, जबकि सबसे वरिष्ठ गाइड 65 वर्ष के हैं।"इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में से एक 30 हजार वर्ग मीटर में फैला एक विशाल प्रदर्शनी क्षेत्र होगा।'वर्ल्ड फेस्टिवल ऑफ यूथ डायरेक्टरेट' के महानिदेशक दिमित्री इवानोव ने इस पर प्रकाश डालते हुए कहा, "इस प्रदर्शनी के तहत सात अलग-अलग विषयों और जीवन के सात मुख्य क्षेत्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह सामूहिक रूप से एक 'संप्रभु विकास मंच' है, एक ऐसा मॉडल जो व्यक्ति, समाज और सरकार को एक अखंड और साझा क्षेत्र के रूप में देखता है। इस भव्य प्रदर्शनी क्षेत्र को तैयार करने में 147 संगठनों ने मिलकर काम किया है।"इसके अलावा, आयोजकों ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया है। ग्रिगोरी गुराव के अनुसार, सभी प्रतिभागियों का स्वागत पारंपरिक रूप से 'रोटी और नमक' के साथ-साथ सेब और नाशपाती देकर किया जा रहा है, क्योंकि इस साल यूराल क्षेत्र में फलों की बंपर पैदावार हुई है। गौरतलब है कि 'रोटी और नमक' से स्वागत करना रूस की एक बेहद प्राचीन और पवित्र परंपरा है, जहाँ 'रोटी' को जीवन व समृद्धि का और 'नमक' को शुद्ध आत्मीयता व अटूट दोस्ती का प्रतीक माना जाता है।ग्रिगोरी गुराव ने बताया कि प्रतिभागियों के अलावा इस महोत्सव की असली जान यहां के स्वयंसेवक हैं। ये वे संवेदनशील लोग हैं जो यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि येकातेरिनबर्ग आने वाले हर एक मेहमान को यह महसूस हो कि वह रूस के लिए कितना महत्वपूर्ण है।इस पूरे महोत्सव के सबसे मुख्य आकर्षण इसके उद्घाटन और समापन समारोह होंगे, जो क्रमशः 13 और 16 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। दिमित्री इवानोव ने समारोह से जुड़े सभी राज तो नहीं खोले, लेकिन उन्होंने यह ज़रूर बताया कि इसमें विभिन्न पीढ़ियों के कलाकारों और समूहों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उदाहरण के लिए, इन समारोहों के दौरान साल 1980 के युवा महोत्सव में हिस्सा ले चुके कुछ पूर्व प्रतिभागी इस बार अपने पोते-पोतियों के साथ मंच पर उतरेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के लिए एक बेहद दिलचस्प नाटक तैयार किया गया है, और मुख्य मंच को विभिन्न पोडियम से मिलाकर एक अनोखे मल्टीमीडिया क्षेत्र का रूप दिया गया है।दिमित्री इवानोव ने अंत में जोर देते हुए कहा, "इस पूरे समारोह का मुख्य उद्देश्य एक विशेष संगीत के माध्यम से विभिन्न देशों और पीढ़ियों के लोगों को आपस में जोड़ना है। हम इस मंच से दुनिया को दिखाएंगे कि विभिन्न देशों और संस्कृतियों के बीच वास्तव में कोई सीमाएं या दीवारें नहीं हैं।"
https://hindi.sputniknews.in/20260911/brics-ke-20-saal-puurie-18ven-shikhri-smmeln-kii-mejbaanii-ke-lie-bhaarit-taiyaari-12235033.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/03/07/6768216_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_16762e22622d8eaa8f3c4c1797751ee4.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , विश्व युवा महोत्सव, बहुध्रुवीय दुनिया, रूसी संस्कृति
रूस , विश्व युवा महोत्सव, बहुध्रुवीय दुनिया, रूसी संस्कृति
रूस के येकातेरिनबर्ग में 'अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026' का भव्य आगाज़
20:07 11.09.2026 (अपडेटेड: 20:12 11.09.2026) रूस के येकातेरिनबर्ग में 11 सितंबर से 'अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026' शुरू हो रहा है। 'अपने सपनों को साकार करो' के ध्येय वाक्य के साथ 17 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में 191 देशों के 10 हजार युवा शामिल हो रहे हैं। इनमें 5 हजार रूसी और 5 हजार विदेशी नागरिक हैं, जिनमें 14 से 17 वर्ष के 1 हजार किशोर भी शामिल हैं।
"हम दुनिया भर से उन विचारशील युवाओं को एक मंच पर ला रहे हैं, जो अपने वर्तमान और भविष्य के साथ-साथ इस बात पर भी मंथन कर रहे हैं कि वे किस तरह के विश्व का निर्माण करना चाहते हैं। यहां हमारे प्रतिभागी नए प्रोजेक्ट्स तैयार करेंगे, अंतरराष्ट्रीय संपर्क स्थापित करेंगे और अपनी टीमें बनाएंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य उनके बीच संवाद के लिए बेहतर माहौल तैयार करना और इस आयोजन को उनके लिए पूरी तरह से ज्ञानवर्धक और दिलचस्प बनाना है। इस महोत्सव में दुनिया भर से कलाकार, वैज्ञानिक, युवा सरकारी अधिकारी, ब्लॉगर, मीडिया प्रतिनिधि और क्रिएटिव इंडस्ट्री के लोग हिस्सा लेने आ रहे हैं। इस आयोजन के दौरान येकातेरिनबर्ग वास्तव में दुनिया के युवाओं की वैश्विक राजधानी बन जाएगा।" फेडरल एजेंसी फॉर यूथ अफेयर्स के प्रमुख ग्रिगोरी गुराव ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।
इस वर्ष महोत्सव के लिए 191 देशों से 1 लाख 13 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस पूरे उत्सव आंदोलन के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब विदेशी नागरिकों से मिलने वाले आवेदनों की संख्या रूसी नागरिकों की तुलना में 32 हजार अधिक रही है।
47 देशों के शुरुआती प्रतिभागी पहले ही 'विश्व युवा शहर' येकातेरिनबर्ग पहुंच चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, ब्राजील, इंडोनेशिया, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, सेशेल्स और सर्बिया के युवा शामिल हैं। इसके अलावा हंगरी, इटली, लग्ज़मबर्ग, स्लोवाकिया, अमेरिका, फिनलैंड, फ्रांस और स्विट्जरलैंड के प्रतिनिधि भी यहां आ रहे हैं। इस महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए विशेष रूप से अमेरिका से 8 और कनाडा से 13 लोग पहुंच रहे हैं।
महोत्सव के इस व्यापक कार्यक्रम को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें सांस्कृतिक, खेल और ज्ञान आधारित कार्यक्रम शामिल हैं। स्वयंसेवी पहलों, सामाजिक पहलों और मीडिया जगत के प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग सत्र तैयार किए गए हैं। इस पूरे एकीकृत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक साझा वैचारिक प्रवाह बनाना है, जहां सभी प्रतिभागी खुद को एक बड़े वैश्विक समुदाय का हिस्सा महसूस कर सकें।
इंडोनेशिया से आईं महोत्सव की प्रतिभागी एंजेलीका चेराइलिन ने येकातेरिनबर्ग पहुंचने पर अपने पहले अनुभव साझा किए। साल 2026 की गर्मियों में उन्हें एक आधिकारिक पत्र मिला, जिसमें बताया गया था कि उनका चयन इस महोत्सव के लिए हो गया है। उन्होंने इस खुशखबरी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उसे 1 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
अपनी खुशी साझा करते हुए इंडोनेशियाई प्रतिभागी ने कहा, "मैंने इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आवेदन इसलिए किया था क्योंकि भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देना मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां दुनिया भर से लोग इकट्ठा हो रहे हैं। मेरे लिए यह केवल एक महोत्सव नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे कदमों से जीवन में आगे बढ़ने का एक बड़ा अवसर है। मुझे उम्मीद है कि यह आयोजन मुझे न केवल बेहतरीन अनुभव देगा, बल्कि नए दोस्त बनाने और विभिन्न देशों के अपने हमउम्र साथियों के साथ संवाद स्थापित करने का मौका भी देगा। मैं यहां कई नए दोस्त बनाने के लिए उत्सुक हूँ और इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हर व्यक्ति के प्रयास की सराहना करती हूँ।"
ग्रिगोरी गुराव के अनुसार, महोत्सव के विभिन्न मंचों पर युवा कलाकारों की एक हजार से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही, यहां आयोजित होने वाले विशेष खान-पान कार्यक्रमों में दुनिया भर के 100 से अधिक शेफ और रसोइये हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर 'रूसी साहित्य मेला' भी लगाया जा रहा है, जिसमें दुनिया की तमाम प्रमुख भाषाओं में अनूदित प्रतिष्ठित रूसी साहित्य की 5 हजार से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। युवाओं को यूराल क्षेत्र की ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने के लिए एक अलग टूर गाइड प्रोग्राम भी तैयार किया गया है। फेडरल एजेंसी फॉर यूथ अफेयर्स के प्रमुख ग्रिगोरी गुराव ने विशेष रूप से उल्लेख किया, "इस टूर प्रोग्राम में 80 से अधिक गाइड शामिल हैं, जिनमें सबसे छोटे गाइड की उम्र मात्र 13 वर्ष है, जबकि सबसे वरिष्ठ गाइड 65 वर्ष के हैं।"
इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में से एक 30 हजार वर्ग मीटर में फैला एक विशाल प्रदर्शनी क्षेत्र होगा।
'वर्ल्ड फेस्टिवल ऑफ यूथ डायरेक्टरेट' के महानिदेशक दिमित्री इवानोव ने इस पर प्रकाश डालते हुए कहा, "इस प्रदर्शनी के तहत सात अलग-अलग विषयों और जीवन के सात मुख्य क्षेत्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह सामूहिक रूप से एक 'संप्रभु विकास मंच' है, एक ऐसा मॉडल जो व्यक्ति, समाज और सरकार को एक अखंड और साझा क्षेत्र के रूप में देखता है। इस भव्य प्रदर्शनी क्षेत्र को तैयार करने में 147 संगठनों ने मिलकर काम किया है।"
इसके अलावा, आयोजकों ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया है। ग्रिगोरी गुराव के अनुसार, सभी प्रतिभागियों का स्वागत पारंपरिक रूप से 'रोटी और नमक' के साथ-साथ सेब और नाशपाती देकर किया जा रहा है, क्योंकि इस साल यूराल क्षेत्र में फलों की बंपर पैदावार हुई है। गौरतलब है कि 'रोटी और नमक' से स्वागत करना रूस की एक बेहद प्राचीन और पवित्र परंपरा है, जहाँ 'रोटी' को जीवन व समृद्धि का और 'नमक' को शुद्ध आत्मीयता व अटूट दोस्ती का प्रतीक माना जाता है।
ग्रिगोरी गुराव ने बताया कि प्रतिभागियों के अलावा इस महोत्सव की असली जान यहां के स्वयंसेवक हैं। ये वे संवेदनशील लोग हैं जो यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि येकातेरिनबर्ग आने वाले हर एक मेहमान को यह महसूस हो कि वह रूस के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
इस पूरे महोत्सव के सबसे मुख्य आकर्षण इसके उद्घाटन और समापन समारोह होंगे, जो क्रमशः 13 और 16 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। दिमित्री इवानोव ने समारोह से जुड़े सभी राज तो नहीं खोले, लेकिन उन्होंने यह ज़रूर बताया कि इसमें विभिन्न पीढ़ियों के कलाकारों और समूहों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उदाहरण के लिए, इन समारोहों के दौरान साल 1980 के युवा महोत्सव में हिस्सा ले चुके कुछ पूर्व प्रतिभागी इस बार अपने पोते-पोतियों के साथ मंच पर उतरेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के लिए एक बेहद दिलचस्प नाटक तैयार किया गया है, और मुख्य मंच को विभिन्न पोडियम से मिलाकर एक अनोखे मल्टीमीडिया क्षेत्र का रूप दिया गया है।
दिमित्री इवानोव ने अंत में जोर देते हुए कहा, "इस पूरे समारोह का मुख्य उद्देश्य एक विशेष संगीत के माध्यम से विभिन्न देशों और पीढ़ियों के लोगों को आपस में जोड़ना है। हम इस मंच से दुनिया को दिखाएंगे कि विभिन्न देशों और संस्कृतियों के बीच वास्तव में कोई सीमाएं या दीवारें नहीं हैं।"