यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने रात भर यूक्रेनी सेना से संबंधित ठिकानों और बंदरगाहों को निशाना बनाया: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंAn aerial surveillance post of the Russian West Group of Forces in the Krasny Liman sector of the special military operation.
An aerial surveillance post of the Russian West Group of Forces in the Krasny Liman sector of the special military operation. - Sputnik भारत, 1920, 11.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सैन्य बलों ने रात में यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और यूक्रेनी सेना से संबंधित बंदरगाहों की बुनियादी ढाँचो के साथ-साथ यूक्रेनी सैन्य बलों को सामान पहुंचाने वाले नौसैनिक जहाजों पर भी हमला किया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कल रात, रूसी सैन्य बलों ने सटीक-निर्देशित हवाई हथियारों और मानवरहित हवाई वाहनों (UAVs) का इस्तेमाल कर हमले किए, इन हमलों में मानव रहित हवाई वाहनों के उत्पादन स्थलों और भंडारण वाले यूक्रेन के सैन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निशाना बनाया गया।"

इसके अलावा, रूसी सैन्य बलों ने रात में यूक्रेनी डेटा सेंटर्स के साथ-साथ ओडेसा इलाके में यूक्रेनी सेना द्वारा सामान उतारने और भंडारण के काम आने वाली बंदरगाह की बुनियादी सुविधाओं पर भी हमला किया।
बयान में कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी सेना के लिए सैन्य कार्गो, ईधन और लुब्रिकेंट्स पहुंचाने वाले नेवी के जहाजों पर भी हमला किया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने आगे जानकारी देते हुए बताया, "UAV उत्पादन के लिए पुर्जों के भंडारण की जगह गोस्टोमेल लॉजिस्टिक सेंटर, यूक्रेनी सेना के लिए खुफिया डेटा और नेटवर्क ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार बीमोबाइल डेटा सेंटर और ख्मेलनीत्स्की में UAV रखने के इस्तेमाल में आने वाले नोवा पोश्ता लॉजिस्टिक्स टर्मिनल पर भी हमले किए गए।"
Combat work of a UAV crew on the Kupyansk sector of the front - Sputnik भारत, 1920, 10.09.2026
डिफेंस
रूस ने तैयार किया 'क्रेचेट' इंटरसेप्टर ड्रोन, आसमान में ही दुश्मनों के ड्रोनों को करेगा ध्वस्त
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала