यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेनी सशस्त्र बलों को भोजन और पानी पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है: यूक्रेनी कैदी

© AP Photo / Gregor Fischer A Ukrainian soldier is standing in front of a Marder infantry fighting vehicle at the German forces Bundeswehr training area in Munster, Germany, on Feb. 20, 2023.
 A Ukrainian soldier is standing in front of a Marder infantry fighting vehicle at the German forces Bundeswehr training area in Munster, Germany, on Feb. 20, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 11.09.2026
सब्सक्राइब करें
आत्मसमर्पण कर चुके यूक्रेनी सैनिक विताली तबुंशिकोव ने Sputnik को बताया कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैनिकों को अग्रिम मोर्चे पर भोजन और पानी पहुंचाने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री की आपूर्ति के लिए उन्हें बारी-बारी से अपनी चौकियां छोड़नी पड़ती थीं और इसकी सूचना कमांड पोस्ट को देनी होती थी।

कैदी ने कहा, "हम कमांड पोस्ट को बताते थे कि एक व्यक्ति खाद्य सामग्री लेने जा रहा है। हम करीब दो किलोमीटर पैदल जाते थे। वहां एक बंकर और सामान उतारने की जगह थी। वहां कभी कोई मोटर गाड़ी, तो कभी क्वाड बाइक आती थी। वह किस समय आएगी, यह हमें नहीं बताया जाता था।"

तबुंशिकोव ने बताया कि प्रत्येक चौकी के लिए खाद्य सामग्री की एक अलग बोरी थी। सैनिक उसमें से उतना सामान ले जाते थे, जितना वे उठा सकते थे, और फिर वापस लौट आते थे। पानी लाने के लिए भी उन्हें खुद ही जाना पड़ता था।
तबुंशिकोव ने कहा, "हमारी चौकी के पास एक बस्ती थी, जो पूरी तरह तबाह हो चुकी थी। हम वहां कुएं से पानी लेने जाते थे। ड्रोन उड़ते रहते थे, लेकिन हम पानी लेने जाते थे।"
A Ukrainian soldier runs for cover during fights with Russian forces near Maryinka, Ukraine, Friday, Dec. 23, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 04.09.2026
यूक्रेन संकट
एक साल में सेना भर्ती की क्षमता पूरी तरह गंवा देगा यूक्रेन: रूसी ख़ुफ़िया सेवा प्रमुख
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала