https://hindi.sputniknews.in/20260913/riuus-ke-yekaateriinbrig-shhri-men-intrineshnl-yuuth-festivl-jorion-pri-hai-12290788.html
रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल जोरों पर है
रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल जोरों पर है
Sputnik भारत
इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल का तीसरा दिन व्याख्यानों, भ्रमणों, संगीत कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों से भरपूर है। इसके जरिए हजारों प्रतिभागियों को रूस और यूराल... 13.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-13T19:25+0530
2026-09-13T19:25+0530
2026-09-13T19:25+0530
रूस की खबरें
रूस
रूस का विकास
विश्व युवा महोत्सव
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/03/07/6768216_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_88bcc2be3bea5fd9a404257c997fd2aa.jpg
प्रतिभागी एक्सपो सेंटर का भ्रमण कर रहे हैं, शैक्षिक सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं और पारंपरिक परिधानों में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रूसी लोक संगीत का आनंद ले रहे हैं। का आनंद ले रहे हैं। परिसर में संगीत कार्यक्रम जारी हैं। वहीं, फूड फेस्टिवल में रूसी व्यंजनों के साथ-साथ भाग लेने वाले देशों के राष्ट्रीय व्यंजन भी पेश किए जा रहे हैं।फेस्टिवल के लिए 191 देशों से 1,13,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। फेस्टिवल के आयोजन के इतिहास में पहली बार विदेशी प्रतिभागियों के आवेदनों की संख्या रूसी प्रतिभागियों के आवेदनों की संख्या से 32,000 अधिक रही।कार्यक्रम को सांस्कृतिक, खेल और शैक्षिक क्षेत्रों में बांटा गया है। स्वयंसेवी और सामाजिक पहलों के साथ-साथ मीडिया क्षेत्र के प्रतिनिधियों के लिए भी अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसा साझा मंच तैयार करना है, जहां प्रतिभागी खुद को एक बड़े समुदाय का हिस्सा महसूस कर सकें।आयोजकों ने फेस्टिवल के आतिथ्य कार्यक्रम को भी प्रमुखता दी है। इसके तहत स्वयंसेवक मेहमानों को रूसी संस्कृति से परिचित कराने और येकातेरिनबर्ग में उनके सुखद अनुभव को सुनिश्चित करने में मदद कर रहे हैं।इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल 11 से 17 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। Sputnik इस फेस्टिवल का जनरल इन्फॉर्मेशन पार्टनर है।
https://hindi.sputniknews.in/20260912/yuuth-festivl-men-videshiyon-kii-bhaagiidaariii-se-riuus-ko-alg-thlg-krine-kii-koshishen-naakaam-12290405.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/03/07/6768216_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_16762e22622d8eaa8f3c4c1797751ee4.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , रूस का विकास , विश्व युवा महोत्सव
रूस , रूस का विकास , विश्व युवा महोत्सव
रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल जोरों पर है
इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल का तीसरा दिन व्याख्यानों, भ्रमणों, संगीत कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों से भरपूर है। इसके जरिए हजारों प्रतिभागियों को रूस और यूराल क्षेत्र को करीब से जानने के साथ-साथ अपनी-अपनी संस्कृति साझा करने का अवसर मिल रहा है।
प्रतिभागी एक्सपो सेंटर का भ्रमण कर रहे हैं, शैक्षिक सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं और पारंपरिक परिधानों में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रूसी लोक संगीत का आनंद ले रहे हैं। का आनंद ले रहे हैं। परिसर में संगीत कार्यक्रम जारी हैं। वहीं, फूड फेस्टिवल में रूसी व्यंजनों के साथ-साथ भाग लेने वाले देशों के राष्ट्रीय व्यंजन भी पेश किए जा रहे हैं।
फेस्टिवल के लिए 191 देशों से 1,13,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। फेस्टिवल के आयोजन के इतिहास में पहली बार विदेशी प्रतिभागियों के आवेदनों की संख्या रूसी प्रतिभागियों के आवेदनों की संख्या से 32,000 अधिक रही।
कार्यक्रम को सांस्कृतिक, खेल और शैक्षिक क्षेत्रों में बांटा गया है। स्वयंसेवी और सामाजिक पहलों के साथ-साथ मीडिया क्षेत्र के प्रतिनिधियों के लिए भी अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसा साझा मंच तैयार करना है, जहां प्रतिभागी खुद को एक बड़े समुदाय का हिस्सा महसूस कर सकें।
आयोजकों ने
फेस्टिवल के आतिथ्य कार्यक्रम को भी प्रमुखता दी है। इसके तहत स्वयंसेवक मेहमानों को रूसी संस्कृति से परिचित कराने और येकातेरिनबर्ग में उनके सुखद अनुभव को सुनिश्चित करने में मदद कर रहे हैं।
इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल 11 से 17 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। Sputnik इस फेस्टिवल का जनरल इन्फॉर्मेशन पार्टनर है।