विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत के निर्यात में तेज़ी, अप्रैल-अगस्त में 399.27 अरब डॉलर पहुंचा कुल निर्यात

India Independence Day
India Independence Day - Sputnik भारत, 1920, 15.09.2026
सब्सक्राइब करें
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अप्रैल-अगस्त 2026-27 के दौरान भारत का कुल निर्यात 399.27 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है, जो पिछले साल में 345.55 बिलियन डॉलर से लगभग 15.55% ज़्यादा है।
भारतीय निर्यात में लगातार तेज़ी वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उसके वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में लगातार मज़बूती को दिखाती है।
मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, "भारतीय निर्यात लगातार मज़बूत हो रहा है, जिसमें कई तरह की वस्तुओं का बड़ा कारोबार शामिल है। यह बढ़ोतरी US, EU, BRICS और दूसरी उभरती हुई अर्थव्यवस्था में बढ़ती माँग को दर्शाती है, जिससे भारत के निर्यात में ज्यादा ज़्यादा विविधता आ रही है।"
बयान के अनुसार, अप्रैल-अगस्त 2026-27 के दौरान भारत का वस्तुओं का निर्यात 17.85% बढ़कर US$215.91 बिलियन हो गया, जबकि नॉन-पेट्रोलियम निर्यात 14.39% बढ़कर US$180.61 बिलियन हो गया। अगस्त में, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स निर्यात 89.82%, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स 63.27% और इंजीनियरिंग गुड्स 24.86% तक बढ़े, जो मुख्य निर्यात क्षेत्र में मज़बूत बढ़ोतरी को दर्शाता है।"
इसके आगे मंत्रालय ने बताया कि खास तरह की वस्तुओं में मात्रा और मूल्य में बढ़ोतरी भारत के निर्यात प्रदर्शन की व्यापकता और बड़े क्षेत्रों तथा प्रमुख साझेदार अर्थव्यवस्थाओं में भारत की व्यापारिक मौजूदगी की मजबूती को दिखाती है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала