विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अगस्त में भारत का कपड़ा निर्यात 16.1प्रतिशत तक बढ़ा

© AP Photo / B.K. BangashEmployees work at a textile factory
Employees work at a textile factory - Sputnik भारत, 1920, 17.09.2026
सब्सक्राइब करें
भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार इस साल अगस्त के महीने में भारत का कपड़ा निर्यात साल-दर-साल 16.1% बढ़कर ₹29,776 करोड़ पहुंच गया है जो पिछले साल पहले ₹25,656 करोड़ था।

बयान में कहा गया, "अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान निर्यात ₹1.43 लाख करोड़ तक पहुँच गया, जो पिछले साल इसी समय की तुलना में 10.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।"

इस निर्यात वृद्धि में सूती कपड़े, मानव निर्मित कपड़े, कालीन और हस्तशिल्प ने प्रमुख भूमिका निभाई।

मंत्रालय ने कहा, "हस्तनिर्मित कालीनों को छोड़कर हस्तशिल्प निर्यात में खास तौर पर 41.4% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अगस्त में सूती वस्त्रों के निर्यात में 24.1% की वृद्धि हुई।

ये आंकड़े भारत के कपड़ा निर्यात क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी और विविधता की ओर इशारा करते हैं, जिसे बाजार के विस्तार और इसे उत्पादों में बढ़े मूल्यवर्धन से भी मजबूती मिली है।
India Independence Day - Sputnik भारत, 1920, 15.09.2026
विश्व
भारत के निर्यात में तेज़ी, अप्रैल-अगस्त में 399.27 अरब डॉलर पहुंचा कुल निर्यात
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала