https://hindi.sputniknews.in/20260918/bhaaritiiy-vaayusenaa-ko-mile-do-ne-tejs-auri-tiin-htt-40-vimaan-12344201.html
भारतीय वायुसेना को मिले दो नए तेजस और तीन HTT-40 विमान
भारतीय वायुसेना को मिले दो नए तेजस और तीन HTT-40 विमान
Sputnik भारत
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बेंगलुरु में आयोजित एक समारोह में दो सीट वाले दो स्वदेशी हल्के लड़ाकू प्रशिक्षण विमान (LCA) और तीन HTT-40 प्रारंभिक... 18.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-18T20:34+0530
2026-09-18T20:34+0530
2026-09-18T20:34+0530
डिफेंस
भारतीय वायुसेना
भारतीय सेना
भारतीय सशस्त्र सेनाएँ
भारतीय नौसेना
भारत के रक्षा मंत्री
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (hal)
तेजस जेट
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/12/12344550_79:0:1971:1064_1920x0_80_0_0_ebe1fea6237d164b994681c95cadf6c6.jpg
रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अतिरिक्त नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू भी उपस्थित थे। भारतीय वायुसेना ने कुल 40 स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के लिए HAL के साथ सौदा किया था। ये दोनों उस सौदे के अंतिम दो विमान थे। इन्हें वायुसेना को सौंपे जाने के साथ ही करीब दो दशक पहले हुआ तेजस मार्क-1 का सौदा पूरा हो गया है।इन दोनों विमानों से भारतीय वायुसेना की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी और युवा पायलटों को अग्रिम मोर्चे पर कार्रवाई के लिए देश में ही प्रशिक्षण का वातावरण मिलेगा। इन दोनों प्रशिक्षण विमानों में सभी प्रमुख प्रणालियां और युद्धक क्षमताएं हैं, जिनकी अग्रिम मोर्चे पर कार्रवाई के लिए आवश्यकता होती है। भारतीय वायुसेना में इस समय कुल 36 तेजस मार्क-1 विमान हैं, जिन्हें अग्रिम एयरबेसों पर तैनात किया गया है।HTT-40 स्वदेश में ही डिजाइन और विकसित किया गया प्रारंभिक प्रशिक्षण विमान है, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों के पायलटों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया गया है। इसमें कम गति की उड़ान के लिए एक टर्बोप्रोप इंजन लगाया गया है। इसमें आधुनिक कॉकपिट और एवियोनिक्स सूट हैं और यह प्रारंभिक प्रशिक्षण और उड़ान की सभी कसौटियों पर खरा उतरता है। यह एरोबेटिक्स, सामान्य उड़ान संचालन, उपकरण उड़ान, नेविगेशन, रात्रि उड़ान और फॉर्मेशन फ्लाइंग में सक्षम है।आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव का प्रयोग भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों करती हैं। पवन हंस को चार ध्रुव हेलीकॉप्टर सौंपने के साथ ही HAL ने नागरिक उड्डयन और व्यावसायिक हेलीकॉप्टर सेवा के क्षेत्र में प्रवेश किया है।नागरिक उड़ानों के लिए इस हेलीकॉप्टर में विशेष प्रणालियां, आधुनिक नेविगेशन उपकरण और ज्यादा शक्तिशाली इंजन लगाया गया है। इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग यात्री परिवहन, आपात चिकित्सा सेवाओं और अपतटीय उड़ानों के लिए किया जा सकता है।
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/12/12344550_315:0:1734:1064_1920x0_80_0_0_931d02a9a6f1ca6bf4aab537139fb350.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना, भारतीय सशस्त्र सेनाएँ, भारतीय नौसेना, भारत के रक्षा मंत्री, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (hal), तेजस जेट
भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना, भारतीय सशस्त्र सेनाएँ, भारतीय नौसेना, भारत के रक्षा मंत्री, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (hal), तेजस जेट
भारतीय वायुसेना को मिले दो नए तेजस और तीन HTT-40 विमान
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बेंगलुरु में आयोजित एक समारोह में दो सीट वाले दो स्वदेशी हल्के लड़ाकू प्रशिक्षण विमान (LCA) और तीन HTT-40 प्रारंभिक प्रशिक्षण विमान भारतीय वायुसेना को सौंपे। इसके साथ ही स्वदेशी हेलीकॉप्टर ध्रुव के चार आधुनिक संस्करण नागरिक उड्डयन के लिए पवन हंस लिमिटेड को सौंपे गए।
रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अतिरिक्त नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू भी उपस्थित थे। भारतीय वायुसेना ने कुल 40 स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के लिए HAL के साथ सौदा किया था। ये दोनों उस सौदे के अंतिम दो विमान थे। इन्हें वायुसेना को सौंपे जाने के साथ ही करीब दो दशक पहले हुआ तेजस मार्क-1 का सौदा पूरा हो गया है।
इन दोनों विमानों से भारतीय वायुसेना की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी और युवा पायलटों को अग्रिम मोर्चे पर कार्रवाई के लिए देश में ही प्रशिक्षण का वातावरण मिलेगा। इन दोनों प्रशिक्षण विमानों में सभी प्रमुख प्रणालियां और युद्धक क्षमताएं हैं, जिनकी अग्रिम मोर्चे पर कार्रवाई के लिए आवश्यकता होती है। भारतीय वायुसेना में इस समय कुल 36 तेजस मार्क-1 विमान हैं, जिन्हें अग्रिम एयरबेसों पर तैनात किया गया है।
HTT-40 स्वदेश में ही डिजाइन और विकसित किया गया प्रारंभिक प्रशिक्षण विमान है, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों के पायलटों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया गया है। इसमें कम गति की उड़ान के लिए एक टर्बोप्रोप इंजन लगाया गया है। इसमें आधुनिक कॉकपिट और एवियोनिक्स सूट हैं और यह प्रारंभिक प्रशिक्षण और उड़ान की सभी कसौटियों पर खरा उतरता है। यह एरोबेटिक्स, सामान्य उड़ान संचालन, उपकरण उड़ान, नेविगेशन, रात्रि उड़ान और फॉर्मेशन फ्लाइंग में सक्षम है।
आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव का प्रयोग भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों करती हैं। पवन हंस को चार ध्रुव हेलीकॉप्टर सौंपने के साथ ही HAL ने नागरिक उड्डयन और व्यावसायिक हेलीकॉप्टर सेवा के क्षेत्र में प्रवेश किया है।
नागरिक उड़ानों के लिए इस हेलीकॉप्टर में विशेष प्रणालियां, आधुनिक नेविगेशन उपकरण और ज्यादा शक्तिशाली इंजन लगाया गया है। इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग यात्री परिवहन, आपात चिकित्सा सेवाओं और अपतटीय उड़ानों के लिए किया जा सकता है।