https://hindi.sputniknews.in/20260922/bhaarit-opec-uurijaa-shyog-ko-mjbuut-krine-pri-shmt-12375309.html
भारत, OPEC ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पर सहमत
भारत, OPEC ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पर सहमत
Sputnik भारत
भारत और OPEC के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई, जिसमें तेल बाजार की स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और तेल क्षेत्र में समय पर निवेश पर ध्यान दिया जाएगा।
2026-09-22T19:33+0530
2026-09-22T19:33+0530
2026-09-22T19:33+0530
विश्व
भारत
आत्मनिर्भर भारत
भारत का विकास
भारत सरकार
दिल्ली
ऊर्जा क्षेत्र
तेल
opec
वैश्विक दक्षिण
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/0a/0c/4770181_0:73:3050:1788_1920x0_80_0_0_568c1b495e95ee686cf2ddf9b6bf8d8e.jpg
यह समझौता नई दिल्ली में 7वें उच्च स्तरीय OPEC-भारत ऊर्जा डायलॉग में हुआ, जिसकी सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और OPEC सेक्रेटरी जनरल हैथम अल घैस ने की।मंत्री पुरी ने वैश्विक ऊर्जा मांग में भारत की बढ़ती भूमिका पर बात करते हुए भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति को पक्का करने के लिए मजबूत उत्पादक और उपभोक्ता देशों के बीच सहयोग की जरूरत पर ज़ोर दिया।वहीं अल घैस ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में भारत की अहमियत बढ़ती रहेगी, और आगे उन्होंने बताया कि “भारत की ऊर्जा प्राथमिकता OPEC की प्राथमिकता हैं”।दोनों पक्षों ने वैश्विक ऊर्जा बाजार रुझान का भी जायजा लेने के साथ-साथ सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए।
https://hindi.sputniknews.in/20260921/bhaarit-ne-t-72-auri-t-90-tainkon-ke-lie-kiyaa-586-kriod-riupye-kaa-rikshaa-anubndh-12365533.html
भारत
दिल्ली
वैश्विक दक्षिण
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/0a/0c/4770181_143:0:2874:2048_1920x0_80_0_0_4b03a66b9969039b3becbfeeadb96b0a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, दिल्ली , ऊर्जा क्षेत्र, तेल, opec, वैश्विक दक्षिण
भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, दिल्ली , ऊर्जा क्षेत्र, तेल, opec, वैश्विक दक्षिण
भारत, OPEC ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पर सहमत
भारत और OPEC के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई गई, जिसमें तेल बाजार की स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और तेल क्षेत्र में समय पर निवेश पर ध्यान दिया जाएगा।
यह समझौता नई दिल्ली में 7वें उच्च स्तरीय OPEC-भारत ऊर्जा डायलॉग में हुआ, जिसकी सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और OPEC सेक्रेटरी जनरल हैथम अल घैस ने की।
भारतीय तेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “बातचीत में तेल बाजार की स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और तेल उद्योग में पर्याप्त तथा समय पर निवेश की अहमियत पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों पक्षों ने अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक संभावनाओं की समीक्षा की, जिसमें वैश्विक आर्थिक विस्तार और ऊर्जा मांग में वृद्धि में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया।”
मंत्री पुरी ने
वैश्विक ऊर्जा मांग में भारत की बढ़ती भूमिका पर बात करते हुए भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति को पक्का करने के लिए मजबूत उत्पादक और उपभोक्ता देशों के बीच सहयोग की जरूरत पर ज़ोर दिया।
उन्होंने कहा, “दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के नाते, भारत आने वाले दशकों में वैश्विक ऊर्जा मांग का एक प्रमुख चालक बना रहेगा। निवेश को बढ़ावा देने, ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती बढ़ाने और वैश्विक विकास के लिए भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्पादक और उपभोक्ता देशों के बीच लगातार बातचीत जरूरी है।”
वहीं अल घैस ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में भारत की अहमियत बढ़ती रहेगी, और आगे उन्होंने बताया कि “भारत की ऊर्जा प्राथमिकता OPEC की प्राथमिकता हैं”।
दोनों पक्षों ने वैश्विक
ऊर्जा बाजार रुझान का भी जायजा लेने के साथ-साथ सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए।