विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस-श्रीलंका का संयुक्त युद्धाभ्यास रूस के प्रिमोर्स्की क्राय में शुरू

© Sputnik / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen from the reconnaissance unit of the 1st Guards Tank Army of the Zapad Group of Forces stand at a position in the course of Russia's military operation in Ukraine.
Russian servicemen from the reconnaissance unit of the 1st Guards Tank Army of the Zapad Group of Forces stand at a position in the course of Russia's military operation in Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 22.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “वूल्वरिन पाथ–2026” की शुरुआत रूस के प्रिमोर्स्की क्राय में हुई।

बयान में कहा गया है, "रूस-श्रीलंका का संयुक्त सैन्य अभ्यास, 'वूल्वरिन पाथ-2026' का उद्घाटन समारोह प्रिमोर्स्की क्राय में हुआ। यह इवेंट दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाने में एक अहम पड़ाव है: पहली बार यह युद्ध अभ्यास रूस में हो रही है।"

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अभ्यास के कमांडर, हीरो ऑफ रशिया मेजर जनरल सेम्योन निकोलायेव ने रूस की तरफ से इसमें शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए एशिया-प्रशांत क्षेत्र और पूरी दुनिया में शांति और स्थिरता पक्का करने के लिए साझा युद्धाभ्यास की जरूरत पर जोर दिया।
बयान में कहा गया, “श्रीलंका की ओर से मेजर जनरल अनुरुद्ध सोलागराची ने अपने संबोधन में रूसी पक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने और संयुक्त सैन्य अभ्यास के माध्यम से श्रीलंकाई सेना के जवानों के व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाने का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त किया।”
इस साल के अभ्यास का मुख्य विषय टोही और स्ट्राइक अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स के सक्रिय इस्तेमाल के साथ गैर-कानूनी हथियारबंद समूहों को खत्म करने के लिए विशेष बलों की संयुक्त कार्रवाई है।
बयान में कहा गया, "अभ्यास के दौरान, रूस की तरफ से प्रिमोर्स्की क्राय में तैनात विशेष बल और पश्चिमी सैन्य डिस्ट्रिक्ट के साझा सैन्य बल इसका प्रतिनिधित्व करेंगे।"
रूस और श्रीलंका के बीच "वूल्वरिन पाथ-2026" युद्ध अभ्यास 27 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान में प्रशिक्षण अभ्यास के साथ-साथ कई सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम भी होंगे, जिनका मकसद दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों के बीच दोस्ताना रिश्ते मजबूत करना है।
Zubr Airspace Monitoring and Control Complex - Sputnik भारत, 1920, 22.09.2026
डिफेंस
रूसी सरकारी निगम रोस्टेक ने रूसी सेना को नवीनतम वायु रक्षा प्रणाली 'ज़ुब्र' की आपूर्ति की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала