डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

रूसी सरकारी निगम रोस्टेक ने रूसी सेना को नवीनतम वायु रक्षा प्रणाली 'ज़ुब्र' की आपूर्ति की

© Sputnik"Zubr" Airspace Monitoring and Control Complex
Zubr Airspace Monitoring and Control Complex - Sputnik भारत, 1920, 22.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सरकारी निगम "रोस्टेक" की प्रेस सेवा ने बताया कि हाई प्रिसिजन कॉम्प्लेक्स होल्डिंग ने रूसी सेना को हवाई लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए बनाई गई कम दूरी की "ज़ुब्र" प्रणालियों की आपूर्ति की है।
जारी संदेश के अनुसार, "सरकारी निगम 'रोस्टेक' की हाई प्रिसिजन कॉम्प्लेक्स होल्डिंग ने रूसी रक्षा मंत्रालय को नवीनतम 'ज़ुब्र' वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति की है। ये प्रणालियां महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा करती हैं और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले छोटे लक्ष्यों को भेदने में सक्षम हैं।"
"रोस्टेक" ने बताया कि कम दूरी की "ज़ुब्र" प्रणालियां हवाई खतरों का स्वचालित रूप से पता लगाकर लक्ष्य को नष्ट करने वाली प्रणालियों को इसकी जानकारी भेजती हैं।
"रोस्टेक" के हथियार, गोला-बारूद और विशेष रसायन क्लस्टर के औद्योगिक निदेशक बेखान ओज़दोयेव ने कहा कि "ज़ुब्र" की प्रभावशीलता इसके युद्धक उपयोग के अनुभव और वास्तविक रूप से नष्ट किए गए लक्ष्यों की लगातार बढ़ती संख्या से साबित होती है।
ओज़दोयेव ने कहा, "हवाई लक्ष्य का पता लगाने के बाद 'ज़ुब्र' प्रणाली उस पर तीव्र गोलीबारी करती है। नतीजतन, रक्षा की अंतिम पंक्तियों पर, जहां यह प्रणाली तैनात होती है, दुश्मन के ड्रोन के बच निकलने की लगभग कोई संभावना नहीं रहती।"
"ज़ुब्र" का इस्तेमाल स्वतंत्र रूप से किया जा सकता है और इसे ड्रोन रोधी सुरक्षा के एकीकृत बहुस्तरीय ढांचे में भी शामिल किया जा सकता है। यह प्रणाली "पैंट्सिर" जैसी बड़ी वायु रक्षा प्रणालियों के साथ मिलकर एकीकृत वायु रक्षा तंत्र का हिस्सा बन सकती है।
Russia's Pantsir Air Defense System - Sputnik भारत, 1920, 13.09.2026
डिफेंस
रूसी वायु रक्षा प्रणाली 'पैंटसिर' SCALP और स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है: रोस्टेक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала