https://hindi.sputniknews.in/20260928/bhaarit-kjaakistaansaajhaa-abhyaas-men-bhaag-lene-ke-lie-bhaaritiiy-sainik-rivaanaa-hue-12429398.html
भारत-कज़ाकिस्तान साझा अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सैनिक रवाना हुए
भारत-कज़ाकिस्तान साझा अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सैनिक रवाना हुए
Sputnik भारत
भारत और कज़ाकिस्तान के बीच साझा सैनिक अभ्यास कज़इंड-2026, 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक कज़ाकिस्तान में आयोजित किया जा रहा है। 28.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-28T17:44+0530
2026-09-28T17:44+0530
2026-09-28T17:44+0530
डिफेंस
भारत
भारत का विकास
भारतीय सेना
सैन्य अभ्यास
कजाकिस्तान
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/1c/12429596_0:128:1280:848_1920x0_80_0_0_13da22d36f4028e52c54cf26bd62e6dd.jpg
भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इसमें भाग लेने के लिए भारतीय सेना का 60 सदस्यीय दल कज़ाकिस्तान के ओस्केमेन रवाना हो गया है। भारतीय सैनिक दल में मुख्य रूप से गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन के सैनिक हैं जिनके साथ सेना के दूसरे अंगों के अलावा भारतीय वायुसेना के भी सैनिक हैं। कज़ाकिस्तान के सैनिक दल में इतनी ही संख्या के थल सैनिक हैं। इस अभ्यास का लक्ष्य साथ मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ाना है। अभ्यास में संयुक्त राष्ट्र के आदेश के अनुरूप अपरंपरागत वातावरण में आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों में दोनों देशों के बीच साझा अभियान को शक्ति देने पर ज़ोर दिया जाएगा। अभ्यास में साझा कमान पोस्ट बनाने, निगरानी और गुप्तचरी केंद्र बनाकर योजनाबद्ध कार्रवाई के तरीकों को परखा जाएगा। अभ्यास का समापन एक बड़ी कार्रवाई से होगा जिसमें दोनों देशों के सैनिक सीखी गई रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं का प्रयोग एक नकली आतंकवादी आक्रमण के विरुद्ध करेंगे। कज़इंड-2026 से दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाएंगे जिससे व्यावसायिक संबंध, आपसी विश्वास और सहयोग को दृढ़ता मिलेगी। अभ्यास से भारत और कज़ाकिस्तान के बीच सैनिक सहयोग गहरा होगा और दोनों देशों की क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सामूहिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता को मज़बूती मिलेगी।
https://hindi.sputniknews.in/20260924/bhaarit-men-bnegaa-ridaari-auri-ptikl-imejing-vaalaa-nyaa-saitelaait-srikaari-degii-6384-kriod-12393943.html
भारत
कजाकिस्तान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/1c/12429596_67:0:1204:853_1920x0_80_0_0_c3cc19788c09cf3cd6e477e9b2466e39.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारत, भारत का विकास, भारतीय सेना, सैन्य अभ्यास, कजाकिस्तान
भारत, भारत का विकास, भारतीय सेना, सैन्य अभ्यास, कजाकिस्तान
भारत-कज़ाकिस्तान साझा अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सैनिक रवाना हुए
भारत और कज़ाकिस्तान के बीच साझा सैनिक अभ्यास कज़इंड-2026, 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक कज़ाकिस्तान में आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इसमें भाग लेने के लिए भारतीय सेना का 60 सदस्यीय दल कज़ाकिस्तान के ओस्केमेन रवाना हो गया है। भारतीय सैनिक दल में मुख्य रूप से गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन के सैनिक हैं जिनके साथ सेना के दूसरे अंगों के अलावा भारतीय वायुसेना के भी सैनिक हैं।
कज़ाकिस्तान के सैनिक दल में इतनी ही संख्या के थल सैनिक हैं। इस अभ्यास का लक्ष्य साथ मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ाना है। अभ्यास में संयुक्त राष्ट्र के आदेश के अनुरूप अपरंपरागत वातावरण में आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों में दोनों देशों के बीच साझा अभियान को शक्ति देने पर ज़ोर दिया जाएगा।
कज़इंड-2026 में अर्ध-नगरीय और पर्वतीय क्षेत्रों में साझा आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों पर ध्यान दिया जाएगा जिसमें साझा योजना बनाना और उनके अनुसार कार्रवाई करना शामिल होगा। इन कार्रवाइयों में वायुमार्ग से सेना भेजने और मानव रहित प्रणालियों का समन्वित प्रयोग करने की क्षमता का अभ्यास किया जाएगा। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद विरोधी अभियानों का साझा अभ्यास करेंगे। इसके तहत वे घेराबंदी, तलाशी अभियान, दुश्मनों के ठिकानों को नष्ट करने और हेलीपैड की सुरक्षा जैसे विशेष हेलीकॉप्टर अभियानों में एक साथ भाग लेंगे।
अभ्यास में साझा कमान पोस्ट बनाने, निगरानी और गुप्तचरी केंद्र बनाकर योजनाबद्ध कार्रवाई के तरीकों को परखा जाएगा। अभ्यास का समापन एक बड़ी कार्रवाई से होगा जिसमें दोनों देशों के सैनिक सीखी गई रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं का प्रयोग एक नकली आतंकवादी आक्रमण के विरुद्ध करेंगे।
कज़इंड-2026 से दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाएंगे जिससे व्यावसायिक संबंध, आपसी विश्वास और सहयोग को दृढ़ता मिलेगी। अभ्यास से
भारत और कज़ाकिस्तान के बीच सैनिक सहयोग गहरा होगा और दोनों देशों की क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सामूहिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता को मज़बूती मिलेगी।