यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी घेराबंदी से निकलने की यूक्रेनी सेना की कोशिश नाकाम

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen of the 40th Separate Guards Naval Infantry Brigade of the Sever Group of Forces fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions
Russian servicemen of the 40th Separate Guards Naval Infantry Brigade of the Sever Group of Forces fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions  - Sputnik भारत, 1920, 29.09.2026
सब्सक्राइब करें
रक्षा सूत्रों ने Sputnik को बताया कि रूसी सेना के सेवेर सैन्य समूह ने खार्कोव क्षेत्र के नेफेदोव्का के पास यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा घेराबंदी से बाहर निकलने के एक और प्रयास को नाकाम कर दिया।
यूक्रेनी बलों ने टैंक द्वारा समर्थित बख्तरबंद वाहनों का इस्तेमाल करते हुए घेराबंदी को भीतर से तोड़ने का प्रयास किया। रूसी सेना ने चौतरफा गोलाबारी कर यूक्रेन के बाहर निकलने के रास्ते को बंद कर दिया और जाल में फंसे पूरे यूक्रेनी दस्ते को मार गिराया।
सितंबर की शुरुआत में, सेवेर सैन्य समूह ने खार्कोव क्षेत्र में करीब 1,700 यूक्रेनी सैनिकों को घेर लिया था। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि घेराबंदी वाला क्षेत्र 460 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसमें 27 बस्तियां शामिल हैं।
पुतिन ने कहा कि जैसे ही दुश्मनों का सैन्य घेराव खत्म होगा, लड़ाई का मोर्चा बेलगोरोद क्षेत्र की सीमा से कम से कम 20 किलोमीटर पीछे खिसक जाएगा।
A Russian Army T-90 M Proryv (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation - Sputnik भारत, 1920, 28.09.2026
Sputnik मान्यता
डेटा सेंटरों पर रूस का लगातार हमला यूक्रेन के सैन्य डिजिटल ढांचे को कर रहा ध्वस्त: विशेषज्ञ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала