विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूसी परिसंपत्तियों की जब्ती रूस के खिलाफ अभियान का हिस्सा: क्रेमलिन

© Sputnik / Ekaterina ChesnokovaMoscow
Moscow - Sputnik भारत, 1920, 29.09.2026
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी परिसंपत्तियों की विदेशों में जब्ती रूस के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा फैसला है जिसे बदला जा सकता है, लेकिन फिलहाल हमें इसे पलटने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है। पश्चिमी देशों की तरफ से बातचीत करने या बिगड़े हुए हालात को सुधारने के पक्ष में कोई भी समझदारी भरी आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है।"

प्रवक्ता के अन्य प्रमुख बयान:
रूस छोड़कर जाने वाली विदेशी कंपनियों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से सरकारी नियंत्रण में लेने का मकसद उनका मालिकाना हक छीनना या उन्हें हड़पना बिल्कुल नहीं है।
रूस नहीं चाहता कि ईरान परमाणु अप्रसार संधि से बाहर हो और उसे उम्मीद है कि ईरान इस संधि में एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदार भागीदार बना रहेगा।
एस्टोनिया में एक संयंत्र में आगजनी के पीछे रूस का हाथ होने के आरोप निराधार हैं। ये गैर-जिम्मेदाराना व बिना सोचे-समझे दिए गए बयान हैं, जिन्हें गंभीरता से नहीं लिया जा सकता।
Russian-made gold bars. File photo - Sputnik भारत, 1920, 22.09.2026
यूक्रेन संकट
EU नेता 2027 के चुनावों से पहले रूसी संपत्तियों की चोरी करना चाहते हैं: रूसी विदेशी ख़ुफ़िया सेवा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала