https://hindi.sputniknews.in/20261006/riuusii-rithodks-chrich-mdhy-puuriv-men-tnaav-km-krine-men-kri-rihaa-mdd-visheshgya-12509558.html
रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च मध्य पूर्व में तनाव कम करने में कर रहा मदद: विशेषज्ञ
रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च मध्य पूर्व में तनाव कम करने में कर रहा मदद: विशेषज्ञ
Sputnik भारत
25 से 29 सितंबर तक, चेल्याबिंस्क और मियास के मेट्रोपॉलिटन एलेक्सी के नेतृत्व में रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के एक प्रतिनिधिमंडल ने लेबनान का दौरा किया।
2026-10-06T20:00+0530
2026-10-06T20:00+0530
2026-10-06T20:00+0530
विश्व
रूस
ओथडोक्स चर्च
मध्य पूर्व
अरब लीग
सांस्कृतिक धरोहर
ईसाई धर्म
स्कूल
स्कूल के छात्र
संस्कृति संरक्षण
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/06/12510091_0:0:2824:1589_1920x0_80_0_0_9d65408464e484fc2daf72ac9e5ef8d0.jpg
इस दौरे पर टिप्पणी करते हुए पत्रकार, लेखक और प्रोफेसर बहा इब्राहिम ने Sputnik को बताया कि मध्य पूर्व में मौजूदा तनाव को देखते हुए, लेबनान जैसे देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडलों में चर्च की भागीदारी राजनीतिक संघर्षों को रोकने या उन्हें सुलझाने में मदद करने की दिशा में एक शुरुआती कदम साबित हो सकती है।उन्होंने बताया कि ऑर्थोडॉक्स चर्च की इस क्षेत्र में 19वीं शताब्दी से ही उपस्थिति रही है, ऑर्थोडॉक्स चर्च ने स्कूलों का एक बड़ा नेटवर्क बनाया था जिसमें हज़ारों अरब छात्र पढ़ते थे। उनमें से कुछ छात्रों ने बाद में रूसी साहित्य की अहम रचनाओं का अनुवाद किया।उन्होंने आगे कहा कि उनके विचार में, ये सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध कभी-कभी विशुद्ध रूप से राजनीतिक संपर्कों की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकते हैं क्योंकि ये लोगों के बीच रिश्तों को मज़बूत करते हैं और अलग-अलग धर्मों और संप्रदायों के बीच मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260723/riuus-mdhy-puuriv-men-vivaadon-ko-suljhaane-men-shaaytaa-krine-ke-lie-taiyaari-hai-riuusii-videsh-mntraaly-11749527.html
रूस
मध्य पूर्व
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/06/12510091_0:0:2732:2048_1920x0_80_0_0_120a60a28625369038bbd384a8ad7b8c.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
रूस , ओथडोक्स चर्च, मध्य पूर्व, अरब लीग , सांस्कृतिक धरोहर, ईसाई धर्म, स्कूल, स्कूल के छात्र, संस्कृति संरक्षण , विवाद , विश्व शांति
रूस , ओथडोक्स चर्च, मध्य पूर्व, अरब लीग , सांस्कृतिक धरोहर, ईसाई धर्म, स्कूल, स्कूल के छात्र, संस्कृति संरक्षण , विवाद , विश्व शांति
रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च मध्य पूर्व में तनाव कम करने में कर रहा मदद: विशेषज्ञ
रूसी ईसाई चर्च के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 25 से 29 सितंबर तक लेबनान का आधिकारिक दौरा किया। इस यात्रा के दौरान, रूसी प्रतिनिधिमंडल ने डिमान शहर में लेबनान के सर्वोच्च ईसाई धर्मगुरु से खास मुलाकात की। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र की शांति और लेबनान के प्रमुख सरकारी अधिकारियों के साथ भी कई महत्वपूर्ण बैठकें हुईं।
इस दौरे पर टिप्पणी करते हुए पत्रकार, लेखक और प्रोफेसर बहा इब्राहिम ने Sputnik को बताया कि मध्य पूर्व में मौजूदा तनाव को देखते हुए, लेबनान जैसे देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडलों में चर्च की भागीदारी राजनीतिक संघर्षों को रोकने या उन्हें सुलझाने में मदद करने की दिशा में एक शुरुआती कदम साबित हो सकती है।
इब्राहिम ने ज़ोर देकर कहा कि रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च इस क्षेत्र में कोई नया खिलाड़ी नहीं है, बल्कि यह 'सॉफ्ट पावर' का एक रूप है जो एक अहम ऐतिहासिक विरासत पर आधारित है और मध्य पूर्व के कई देशों के साथ सांस्कृतिक संबंध मज़बूत करने का काम करता है।
उन्होंने बताया कि ऑर्थोडॉक्स चर्च की इस क्षेत्र में 19वीं शताब्दी से ही उपस्थिति रही है, ऑर्थोडॉक्स चर्च ने स्कूलों का एक बड़ा नेटवर्क बनाया था जिसमें हज़ारों अरब छात्र पढ़ते थे। उनमें से कुछ छात्रों ने बाद में रूसी साहित्य की अहम रचनाओं का अनुवाद किया।
इब्राहिम के अनुसार, मध्य पूर्व में चल रहे मौजूदा संकट के बीच, ऐसे प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से चर्च की उपस्थिति राजनीतिक तनावों को नियंत्रित करने, कम करने या उसे सुलझाने की कोशिशों में योगदान दे सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि उनके विचार में, ये सांस्कृतिक और
धार्मिक संबंध कभी-कभी विशुद्ध रूप से राजनीतिक संपर्कों की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकते हैं क्योंकि ये लोगों के बीच रिश्तों को मज़बूत करते हैं और अलग-अलग धर्मों और संप्रदायों के बीच मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं।
इब्राहिम ने कहा कि मध्य पूर्व और व्यापक अरब जगत में रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च का काम, एक मज़बूत सांस्कृतिक और सामाजिक आधार प्रदान करके भविष्य की राजनीतिक और आर्थिक पहलों में मदद कर सकता है।